भारत-ऑस्ट्रेलिया खेल साझेदारी में बड़ा कदम! PM मोदी और एंथनी अल्बानीज ने जारी किया नया Sports Roadmap, चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का पहला मैच
मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में दोनों प्रधानमंत्रियों ने खेल सहयोग का रोडमैप जारी किया। इसके तहत खेल प्रशिक्षण, खेल विज्ञान, खिलाड़ियों के विकास और निवेश को बढ़ावा मिलेगा। इसी वर्ष दिसंबर में चेन्नई में बिग बैश लीग (BBL) का उद्घाटन मैच भी खेला जाएगा।
मेलबर्न: भारत और ऑस्ट्रेलिया ने खेल सहयोग को नई ऊंचाई देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ ने शुक्रवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में दोनों देशों के बीच खेल सहयोग का नया Sports Roadmap जारी किया।
4.png)
विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह रोडमैप खेल प्रशिक्षण, खिलाड़ियों के विकास, खेल विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, खेल उद्योग और निवेश जैसे क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करेगा। इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच खेलों के माध्यम से दीर्घकालिक साझेदारी को और विस्तार देना है।
4.png)
चेन्नई में होगा BBL का ऐतिहासिक मुकाबला
इस घोषणा का सबसे प्रमुख आकर्षण यह रहा कि ऑस्ट्रेलियाई पुरुष बिग बैश लीग (BBL) का उद्घाटन मैच दिसंबर में चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में खेला जाएगा।
3.png)
यह मुकाबला मेलबर्न रेनेगेड्स और पर्थ स्कॉर्चर्स के बीच होगा। ऑस्ट्रेलियाई सरकार के अनुसार, यह भारत में आयोजित होने वाला पहला विदेशी क्रिकेट लीग मैच होगा।
4.png)
'Good Day Namaste' उत्सव का होगा मुख्य आकर्षण
ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने बताया कि यह मैच पूरे भारत में आयोजित होने वाले सप्ताहभर के 'Good Day Namaste' उत्सव का प्रमुख आकर्षण होगा। इस आयोजन में ऑस्ट्रेलिया की संस्कृति, व्यापार और खेल से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
4.png)
कार्यक्रम में कई दिग्गज रहे मौजूद
एमसीजी में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री अल्बानीज़ के अलावा विक्टोरिया की प्रीमियर जैसिंटा एलन, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान स्टीव वॉ और पूर्व महिला कप्तान लिसा स्टालेकर भी उपस्थित रहे।
4.png)
युवा खेल महोत्सव भी होगा आयोजित
जारी रोडमैप के तहत भारत-ऑस्ट्रेलिया युवा खेल महोत्सव आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया है। दोनों नेताओं ने खेलों को लोगों को जोड़ने वाला मजबूत माध्यम बताते हुए इस सहयोग का स्वागत किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह रोडमैप दोनों देशों की खेल साझेदारी को नई दिशा देगा। उन्होंने महिला क्रिकेट विश्व कप जीतने पर ऑस्ट्रेलिया को बधाई भी दी और कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों के महत्वपूर्ण दशक में प्रवेश कर रहे हैं।
4.png)
प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ ने कहा कि दोनों देशों को खेलों के प्रति साझा जुनून जोड़ता है और यह रोडमैप क्षमता निर्माण, तकनीक, अनुसंधान तथा द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि इससे व्यापार, पर्यटन और निवेश को भी बढ़ावा मिलेगा।
कार्यक्रम के दौरान दोनों नेताओं ने कबड्डी, ऑस्ट्रेलियाई फुटबॉल और क्रिकेट के प्रदर्शनी मैचों में भाग लेने वाले युवा खिलाड़ियों से भी मुलाकात की।
