राम मंदिर चढ़ावा विवाद: 23 कर्मचारियों का सामूहिक इस्तीफा, चढ़ावे की गिनती के लिए रखे जाएंगे नए कर्मचारी

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

सूत्रों के अनुसार, चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद राम मंदिर में नकदी गिनने का काम कर रहे 23 कर्मचारियों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। मंदिर प्रशासन अब नई व्यवस्था और नए कर्मचारियों की नियुक्ति की तैयारी में जुटा है।

अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, चढ़ावे की नकदी गिनने का काम कर रहे 23 कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि ये सभी कर्मचारी हाउसकीपिंग व्यवस्था से जुड़े थे और इन्हीं से चढ़ावे की राशि की गिनती कराई जा रही थी।

सूत्रों के अनुसार, हाल ही में चढ़ावा चोरी के मामले के सामने आने के बाद मंदिर परिसर में चढ़ावे की गिनती की व्यवस्था पर सवाल उठे थे। इसी बीच 23 कर्मचारियों के एक साथ इस्तीफा देने की जानकारी सामने आई है।

जानकारी यह भी मिल रही है कि अब चढ़ावे की नकदी की गिनती के लिए नए कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी। मंदिर प्रशासन इस व्यवस्था में बदलाव की तैयारी कर रहा है, ताकि चढ़ावे की गिनती की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित हो सके।

हालांकि, कर्मचारियों के इस्तीफे की आधिकारिक वजह और मंदिर ट्रस्ट की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। मामले को लेकर आगे की कार्रवाई और नई व्यवस्था पर सभी की नजरें टिकी हैं।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

श्री श्री रविशंकर बोले- 'सत्य की हुई जीत', सुप्रीम कोर्ट ने आर्ट ऑफ लिविंग को सभी आरोपों से किया बरी
श्रीलंका में चमकी कानपुर की बेटी प्रियांशी : 4 मैच में 6 विकेट लेकर भारत को दिलाया टी-20 डेफ सीरीज का खिताब, डीएम ने किया सम्मानित
CA की पढ़ाई और प्रशिक्षण में बड़े बदलाव की तैयारी, शिक्षा-ट्रेनिंग से लेकर IT और सॉफ्ट स्किल्स तक बदलेगा पूरा सिस्टम, 31 अगस्त तक सुझाव
लखनऊ में LDA का बड़ा एक्शन! चौक से सुशांत गोल्फ सिटी तक 13 अवैध निर्माण सील, मचा हड़कंप
Sultanpur News : 105 साल पुराने बार एसोसिएशन की 58वीं कार्यकारिणी के लिए चुनावी घमासान तेज, 60 प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन, जानिए कब होगा मतदान