Varanasi Airport Firing: वाराणसी एयरपोर्ट अचानक गोली चलने से अफरातफरी, महिला कर्मचारी समेत दो घायल, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
On

मुंबई जाने के लिए पत्नी के साथ एयरपोर्ट पहुंचे थे आजमगढ़ निवासी यात्री

वाराणसी एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान आजमगढ़ निवासी यात्री की लाइसेंसी पिस्तौल से अचानक गोली चल गई। हादसे में महिला कर्मचारी समेत दो लोग घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वाराणसी। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल भवन में रविवार सुबह सुरक्षा जांच के दौरान अचानक लाइसेंसी पिस्तौल से गोली चल गई। हादसे में जांच कर रही एक महिला कर्मचारी और पास खड़ा एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। दोनों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच की।

मुंबई जाने के लिए पत्नी के साथ पहुंचे थे यात्री

पुलिस के मुताबिक, आजमगढ़ निवासी कमलेश राय अपनी पत्नी के साथ मुंबई जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान पकड़ने के लिए वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे थे। उनके पास लाइसेंसी पिस्तौल थी। सुरक्षा जांच के दौरान पिस्तौल की जांच की जा रही थी और उसमें मौजूद कारतूसों की गिनती की जा रही थी।

कारतूस की गिनती के दौरान अचानक चली गोली

इसी दौरान अचानक पिस्तौल से गोली चल गई। गोली लगने से जांच कर रही महिला कर्मचारी के पैर में चोट आई, जबकि पास खड़ा एक अन्य व्यक्ति भी घायल हो गया। घटना से एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे, शुरू हुई जांच

गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-Hardoi News : तालाब में डूबने से महिला की मौत, दो बेटियों के सिर से उठा मां का साया

संबंधित समाचार