Rampur News : सैफनी पुलिस की मुठभेड़ में गौकशी का आरोपी गिरफ्तार, पैर में गोली लगी

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

रामपुर, अमृत विचार। थाना सैफनी क्षेत्र में गोकशी के मामले में पुलिस ने सोमवार को एक आरोपी फरीस को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस, घटना में उपयोग मोटरसाइकिल और गोकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार मुठभेड़ रविवार देर हुई। पांच दिन पहले 1 जुलाई को थाना सैफनी में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ गौवंशीय पशु की हत्या कर उसके अवशेष सड़क किनारे फेंकने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान फरीस पुत्र रईस निवासी मैनाठेर मुरादाबाद, तथा शब्बू और सलीम निवासी बड़ागांव सैफनी रामपुर के नाम प्रकाश में आए थे। पुलिस के अनुसार रविवार देर रात पुलिस टीम गश्त के दौरान वाहन चेकिंग कर रही थी। बड़ागांव से मियागंज चौराहे की ओर जा रहे एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोकने का प्रयास किया गया। बाइक सवार कच्चे रास्ते से भागने लगा और फिसलकर गिर गया। इसके बाद उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में फरीस के दाहिने पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने दो साथियों शब्बू और सलीम के साथ मिलकर बड़ागांव के जंगल में एक आवारा गौवंशीय पशु का वध किया था। उसने यह भी बताया कि मांस ले जाते समय जल्दबाजी में मोटरसाइकिल पर रखे पशु अवशेष रास्ते में गिर गए थे, जिन्हें वे आगे नदी में फेंकने की योजना बना रहे थे। बरामदगी में एक 315 बोर का अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जीवित कारतूस, घटना में प उपयोग मोटरसाइकिल और गोकशी के उपकरण बरामद किया हैं। पुलिस ने मुठभेड़ और बरामदगी के आधार पर संबंधित धाराओं में एक और मुकदमा दर्ज किया है। मामले में अभी दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है, पुलिस के अनुसार अन्य आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी।

संबंधित समाचार