IAS Rinku Singh Rahi : ब्लॉक प्रमुख के साथ कथित हाथापाई पर जालौन एसडीएम पद से हटाए गए
एसडीएम-ब्लॉक प्रमुख विवाद के बीच लेखपालों के एसडीएम के विरोध में खड़े होने से प्रशासन के सामने असहज करने वाली स्थिति पैदा हो गई। आखिर में रिंकू सिंह के विरुद्ध कार्रवाई सामने आई है। उन्हें जालौन एसडीएम पद से हटाते हुए उरई के न्यायिक एसडीएम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अमृत विचार : यूपी के चर्चित आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह 'राही' अपनी कार्यशैली को लेकर एक बार फिर चर्चा में बने हैं। फिलहाल ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन के साथ कथित हाथापाई और लेखपालों के विरोध के बाद उन्हें जालौन के एसडीएम पद से हटा दिया गया है। रिंकू सिंह उरई के एसडीएम न्यायिक बनाए गए हैं। उनके स्थान पर राकेश कुमार सोनी जालौन के नए एसडीएम नियुक्त हुए हैं।
एसडीएम रिंकू सिंह और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन के बीच विवाद 23 जून का है। रिंकू सिंह 'बेतवा आइस एंड कोल्ड स्टोरेज' का निरीक्षण करने पहुंचे थे। ब्लॉक प्रमुख भी यहां पहुंच गए। किसी बात को लेकर एसडीएम और ब्लॉक प्रमुख के बीच विवाद हो गया।
12.png)
घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है। एसडीएम रिंकू सिंह वीडियो रिकॉर्ड करते देखे जा रहे हैं। इसी दौरान हाथापाई होती है। आरोप है कि एसडीएम रिंकू सिंह ने ब्लॉक प्रमुख के थप्पड़ मार दिया, जो चेहरे पर न लगकर उनके हाथ में लगा। विवाद का वीडियो वायरल होने पर हंगामा मच गया। ब्लॉक प्रमुख के समर्थक उखड़ गए। एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई की जिद पकड़ ली।
ब्लॉक प्रमुख ने इस मामले में डीएम से शिकायत की थी। इधर, जालौन के लेखपाल भी रिंकू सिंह के विरोध में डट गए। मंगलवार को ही उन्होंने कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को एक शिकायती पत्र दिया। आरोप लगाया कि एसडीएम उन्हें सार्वजनिक रूप से अपमानित करते हैं। इसलिए उन्हें हटाया जाए।
एसडीएम-ब्लॉक प्रमुख विवाद के बीच लेखपालों के एसडीएम के विरोध में खड़े होने से प्रशासन के सामने असहज करने वाली स्थिति पैदा हो गई। आखिर में रिंकू सिंह के विरुद्ध कार्रवाई सामने आई है। उन्हें जालौन एसडीएम पद से हटाते हुए उरई के न्यायिक एसडीएम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
डीएम ने बनाई थी जांच कमेटी
घटना की जांच के लिए डीएम राजेश कुमार पांडेय ने पांच सदस्यीय कमेटी गठित की थी। रिपोर्ट्स में डीएम के हवाले से कहा गया कि आरोपों की पुष्टि पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, एसडीएम रिंकू सिंह ने कोल्ड स्टोरेज की जांच प्रभावित करने के इरादे से ऐसी चीजें करने की बात कही है।
यह भी पढ़ेंः Ram Mandir Donation Case: SIT के सामने चंपत राय का बड़ा बयान, पूछताछ में टिन्नू यादव पर भी उठाए सवाल
