Barabanki News : उम्मीदों के चिराग बुझने से गम में डूबे दो परिवार, सुपुर्द एक खाक हुए अग्निकांड में जान गवांने वाले युवक

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

सुपुर्द एक खाक हुए अग्निकांड में जान गवांने वाले युवक

बाराबंकी, अमृत विचार। लखनऊ के भीषण अग्निकांड में बाराबंकी के दाे युवकाें की मौत के बाद पार्थिव शरीर मिलते ही परिवार का गम हजार गुना बढ़ गया। अपनों व करीबियों की आंखों में आंसुओं का न रुकने वाला सैलाब उनका दर्द बयां करता रहा। कलेजा चीर देने वाले हालात तो तब बने जब, आंखों के सामने बड़े हुए दोनों युवकों को पालन पोषण करने वाले हाथों से सुपुर्द ए खाक करना पड़ा।

बताते चलें कि सोमवार को लखनऊ में अलीगंज क्षेत्र स्थित एक कोचिंग सेंटर संचालित भवन में लगी भीषण आग में बाराबंकी के फतेहपुर कस्बे के मोहल्ला काजीपुर निवासी शहजान 21 और नगर कोतवाली क्षेत्र के लखपेड़ाबाग निवासी मोहम्मद अम्मार 24 की जलकर मौत हो गई। मंगलवार को दोनों युवकों के शव उनके पैतृक आवास पहुंचे तो परिवारों में रोना पिटना मच गया।

पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में जुटे परिवारजन व ग्रामीणों की भीगी आंखों के बीच बेहद गमगीन माहौल में दोनों को अंतिम विदाई दी गई। फतेहपुर के काजीपुर निवासी शहजान अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसके पिता मोहम्मद इमरान पिछले करीब 15 वर्षों से दुबई में नौकरी करते हैं।

वह हाल ही में बकरीद पर छुट्टी लेकर परिवार के साथ समय बिताने घर आए थे, लेकिन उन्हें यह अंदाजा भी नहीं था कि यह छुट्टी बेटे के साथ उनकी आखिरी मुलाकात साबित होगी। आग लगने के दौरान शहजान ने अपनी मां नसरीन फातिमा को फोन कर कहा था, "मुझे बचा लो, मेरा दम घुट रहा है।"

परिवार के लोग घटनास्थल पहुंचे, लेकिन बहुत देर हो चुकी थी। उधर लखपेड़ाबाग निवासी मोहम्मद अम्मार उसी भवन में ग्राफिक्स डिजाइनर के रूप में कार्यरत थे, आग लगने के समय वह भवन के भीतर मौजूद थे और गंभीर रूप से झुलस गए। सूचना मिलते ही परिजन लखनऊ पहुंचे, लेकिन कुछ ही देर बाद अम्मार की मौत की खबर ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।

परिजनों और मोहल्ले के लोगों के मुताबिक अम्मार बेहद मेहनती, जिम्मेदार और मिलनसार युवा थे। वह परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभा रहे थे। पिता मंसूर आलम ने नम आंखों से बताया कि अम्मार परिवार की सबसे बड़ी उम्मीद था। अगले वर्ष मार्च में बेटे और बेटी दोनों की शादी करने की तैयारी चल रही थी। अम्मार के छोटे भाई मोहम्मद उमेर व अल्तमश बड़े भाई की मौत पर रोते-बिलखते रहे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News : उम्मीदों के चिराग बुझने से गम में डूबे दो परिवार, सुपुर्द एक खाक हुए अग्निकांड में जान गवांने वाले युवक
अलीगंज अग्निकांड: LDA उपाध्यक्ष का बड़ा एक्शन, तत्कालीन विहित प्राधिकारी समेत 18 इंजीनियरों पर कार्रवाई की संस्तुति
पहले जागरूकता, फिर कार्रवाई... प्रदेशभर में चलेगा फायर सेफ्टी पर विशेष ऑडिट अभियान, लखनऊ अग्निकांड के बाद एक्शन मोड में CM योगी
Ayodhya News : 11 संत-महंतों ने शेषावतार मंदिर पर किया धर्म ध्वज का आरोहण, चार हजार रामभक्त कार्यक्रम के बने साक्षी
PM मोदी ने राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात, क्या जल्द होने वाला है कैबिनेट में फेरबदल?