Haldwani News: हल्द्वानी के KVM स्कूल में भीषण आग, दो बसें जलकर राख, जनरेटर भी हुआ क्षतिग्रस्त

Amrit Vichar Network
Published By Ankit Yadav
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। केवीएम स्कूल परिसर में मंगलवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से स्कूल की दो बसें पूरी तरह जलकर राख हो गईं, जबकि एक जनरेटर भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के समय स्कूल में छुट्टी थी, इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

आवासीय परिसर में मची दहशत

स्कूल परिसर के अंदर ही आवासीय परिसर भी है, जहां स्टाफ, शिक्षक और अन्य लोग रहते हैं। आग लगने के बाद वहां रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

हल्द्वानी के KVM स्कूल में भीषण आग (3)

दमकल पहुंचने में हुई देरी

स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद फायर ब्रिगेड की गाड़ी करीब 30 से 45 मिनट बाद मौके पर पहुंची। उनका कहना है कि यदि दमकल समय पर पहुंच जाती तो नुकसान कम हो सकता था।

हल्द्वानी के KVM स्कूल में भीषण आग (1)

तेल और गर्म पानी बहता दिखा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग के दौरान पूरे स्कूल परिसर में तेल और गर्म पानी बहता दिखाई दे रहा था, जिससे हालात और गंभीर हो गए। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और स्थिति को नियंत्रित किया।

हल्द्वानी के KVM स्कूल में भीषण आग (2)

आग के कारणों की जांच जारी

फिलहाल प्रशासन नुकसान का आकलन कर रहा है। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए संबंधित विभाग जांच में जुटे हुए हैं।

ये भी पढ़ें:- Haldwani News: SIR में धीमी प्रगति पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जताई नाराजगी, डिजिटलाइजेशन तेज करने के निर्देश

संबंधित समाचार