Ayodhya News : ADA ने चलाया अभियान, 7 कोचिंग सेंटर व लाइब्रेरी सील, लखनऊ अग्निकांड के बाद शुरू की गई कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

अयोध्या, अमृत विचार : लखनऊ की घटना के बाद अयोध्या में अयोध्या विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को कोचिंग सेंटर और डिजिटल लाइब्रेरी के खिलाफ अभियान चलाया। अफसरों ने सात सेंटरों को सील कर दिया गया। आरोप है कि बगैर मानचित्र स्वीकृत कराए यह सेंटर संचालित किए जा रहे थे।

उपाध्यक्ष अनुराज जैन के निर्देश पर अयोध्या विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता संजीव यादव, गिरीश चन्द्र तिवारी, राकेश सिंह तोमर व अवर अभियंता सुरेन्द्र सिंह यादव, चंदन गुप्ता व प्रशांत कुमार दूबे (प्रवर्तन) टीम ने अवैध रूप से बिना मानचित्र स्वीकृत कराए एवं मानक के विपरीत संचालित विभिन्न कोचिंग सेंटरों व लाइब्रेरी पर छापा मारा।

हालांकि कई कोचिंग सेंटरों और डिजिटल लाइब्रेरी ने इस आशंका में अपने प्रतिष्ठानों में छुट्टी कर रखी थी। हालांकि इन सेंटरों पर छात्रों को बताया गया था कि लखनऊ की घटना के शोक में प्रतिष्ठान बंद किए जा रहे हैं लेकिन ऐसा था नहीं। कार्रवाई के भय से ज्यादातर कोचिंग और डिजिटल लाइब्रेरी संचालकों ने इसे बंद कर दिया था।फिर भी एडीए की प्रवर्तन दल ने एक –एक करके ऐसे सेंटरों पर छापा मारा और सीलिंग की कार्रवाई की गई।

एडीए के ओएसडी महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आर्या आईएएस कोचिंग नाका, उज्ज्वल आईएएस एकेडमी नाका, गीता डिजीटल लाइब्रेरी हनुमत नगर नाका, ड्रीम लीडर लाइब्रेरी नाका, इनोवेशन क्लासेज नाका, सत्यम डिजीटल लाइब्रेरी नाका, रेडियन डिजीटल लाइब्रेरी नाका अयोध्या में राय बरेली रोड पर सीलिंग की कार्यवाही की गई।

आरोप है कि इन सेंटरों ने मानचित्र स्वीकृत नहीं कराया है। प्राधिकरण के सचिव राजेश कुमार मिश्र ने कहा कि अयोध्या में प्राधिकरण सीमा क्षेत्र में जितने भी कोंचिंग व लाइब्रेरी सेन्टर संचालित हो रहे है, वह सभी प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराकर और नियमानुसार अग्निशमन विभाग से एनओसी प्राप्त करने के बाद ही कोंचिंग/ लाइब्रेरी सेन्टर संचालित करें।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News : उम्मीदों के चिराग बुझने से गम में डूबे दो परिवार, सुपुर्द एक खाक हुए अग्निकांड में जान गवांने वाले युवक
अलीगंज अग्निकांड: LDA उपाध्यक्ष का बड़ा एक्शन, तत्कालीन विहित प्राधिकारी समेत 18 इंजीनियरों पर कार्रवाई की संस्तुति
पहले जागरूकता, फिर कार्रवाई... प्रदेशभर में चलेगा फायर सेफ्टी पर विशेष ऑडिट अभियान, लखनऊ अग्निकांड के बाद एक्शन मोड में CM योगी
Ayodhya News : 11 संत-महंतों ने शेषावतार मंदिर पर किया धर्म ध्वज का आरोहण, चार हजार रामभक्त कार्यक्रम के बने साक्षी
PM मोदी ने राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात, क्या जल्द होने वाला है कैबिनेट में फेरबदल?