Hardoi News : मोबाइल ने ली महिला की जान ! तीन बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़, सिर से उठा मां का साया इलाके में सनसनी

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

सोने से पहले मोबाइल चार्जिंग पर लगा रही थी महिला, करंट लगते ही मची चीख-पुकार; तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

जिले के बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र में मोबाइल चार्जिंग पर लगाते समय करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। परिजनों ने उसे आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टोंडरपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है।

हरदोई, अमृत विचार। जिले के बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र में मोबाइल चार्जिंग पर लगाते समय करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। परिजनों ने उसे आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टोंडरपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है।

जानकारी के अनुसार, बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के काजीबाड़ी गांव निवासी शफीक खां खेती-बाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनकी 30 वर्षीय पत्नी रुख्साना रविवार देर रात बच्चों के साथ घर की ऊपरी मंजिल पर थीं। सोने से पहले वह नीचे आईं और मोबाइल फोन चार्जिंग पर लगाने लगीं।

इसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आ गईं और उनकी चीख निकल गई। पत्नी की आवाज सुनकर शफीक खां मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि रुख्साना जमीन पर गिरी हुई हैं। पड़ोसियों की मदद से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टोंडरपुर ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

रुख्साना अपने पीछे पति और तीन बेटों को छोड़ गई हैं। इनमें सबसे छोटा बेटा महज चार माह का है। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

करंट से बचाव के लिए रखें ये सावधानियां
  • गीले हाथों से कभी भी चार्जर या बिजली के उपकरण न छुएं।
  • खराब या कटे हुए चार्जर और तारों का इस्तेमाल न करें।
  • मोबाइल चार्जिंग के दौरान बिजली के सॉकेट की स्थिति जांच लें।
  • अर्थिंग और वायरिंग की समय-समय पर जांच कराते रहें।
  • बिजली से जुड़ी किसी भी खराबी को नजरअंदाज न करें।

संबंधित समाचार