Shahjahanpur News : सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म के आरोपी पिता की पुलिस हिरासत में मौत! पुलिस बोली तबीयत बिगड़ी-घरवालों ने लगाया मारपीट का आरोप

Amrit Vichar Network
Published By Ateeq Khan
On

बेटी का गंभीर आरोप-पिछले तीन साल से शारीरिक शोषण करते आ रहे हैं पिता

घटनाक्रम सिंधौली थाना क्षेत्र का है। एक नाबालिग लड़की ने अपने ही पिता पर यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। उसका आरोप है कि पिता प्रदीप कुमार पिछले तीन साल से उसका शारीरिक शोषण करते आ रहे हैं। इसी केस में पुलिस पूछताछ के लिए उसे थाने लेकर आई थी।

अमृत विचार : शाहजहांपुर में सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म के आरोप में घिरे एक व्यक्ति की पुलिस हिरासत में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घरवालों ने पुलिस की पिटाई से मौत का आरोप लगाया है, लेकिन पुलिस ने इसे खारिज कर दिया। पुलिस ने कहा कि आरोपी को पूछताछ के लिए थाना लाया गया था। रात में अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। पहले सीएचसी से लेकर गए। जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने प्रदीप कुमार को मृत घोषित कर दिया। 


घटनाक्रम सिंधौली थाना क्षेत्र का है। एक नाबालिग लड़की ने अपने ही पिता पर यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। उसका आरोप है कि पिता प्रदीप कुमार पिछले तीन साल से उसका शारीरिक शोषण करते आ रहे हैं। मारपीट करते हैं। 

किशोरी की शिकायत पर रविवार को पुलिस प्रदीप को पकड़कर थाने लाई थी। आरोपी से पूछताछ की गई। पुलिस का दावा है कि रात करीब एक बजे अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। उपचार के लिए उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 

रात करीब 1.:40 बजे के आसपास पुलिस उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने आरोपी को मृत घोषित कर दिया। प्रदीप की मौत पर घरवालों ने पुलिस पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि हिरासत के दौरान प्रदीप के साथ मारपीट की गई और उसी कारण उसकी मौत हुई है। हालांकि पुलिस ने परिजनों के आरोप नकारते हुए कहा कि उसकी तबीयत खराब होने से मौत हुई है।

क्या बोलीं एसपी ग्रामीण

फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। शाहजहांपुर के एसपी ग्रामीम दीक्षा भंवरे ने बताया कि दुष्कर्म के आरोप में एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए सिंधौली थाने लाया गया था। रात में अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। पुलिस अस्पताल लेकर गई। जिला अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का सही कारण सामने आएगा। 

बेटे के आरोप और पिता की मौत


घटना झकझोरने वाली है। दोनों आरोप झकझोरने वाले हैं। किशोरी का भी, जिसने अपने सौतेले पिता पर पिछले तीन साल से शारीरिक शोषण का गंभीर आरोप लगाया है। दूसरा-पुलिस हिरासत में मौत का भी। प्रदीप की मौत के साथ शायद किशोरी के आरोपों की पुष्टि न भी हो पाए। लेकिन इस आरोप ने हर किसी को हैरान कर दिया है। उधर, पुलिस हिरासत में प्रदीप कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत पर भी सवाल हैं। जांच के बाद ही इनके जवाब स्पष्ट हो पाएंगे। 

संबंधित समाचार