शिक्षक हितों को लेकर एकजुट हुआ प्राथमिक शिक्षक संघ, MLC देवेंद्र प्रताप सिंह बोले- पुरानी पेंशन और विशेष टीईटी का समाधान होकर रहेगा

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

सुलतानपुर में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में पुरानी पेंशन, 15 ईएल, विशेष टीईटी परीक्षा और वेतन विसंगति जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। शिक्षक नेताओं ने मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

सुलतानपुर, अमृत विचार : सिरवारा रोड स्थित अध्यापक भवन में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (सम्बद्ध अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ, नई दिल्ली) के तत्वावधान में जिला कार्यसमिति, क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं मंत्री संघर्ष समिति की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। मुख्य अतिथि संगठन के संरक्षक एवं विधान परिषद सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह, विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार तिवारी तथा प्रदेश महामंत्री एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष उमाशंकर सिंह रहे।

एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन और विशेष टीईटी परीक्षा के समाधान के लिए संगठन लगातार प्रयासरत है। प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार तिवारी ने कहा कि शिक्षक हितों के लिए अंतिम क्षण तक संघर्ष जारी रहेगा तथा सरकार से शिक्षकों को कम से कम 15 ईएल देने की मांग की। उमाशंकर सिंह ने संगठन में सक्रिय एवं समर्पित शिक्षकों को जिम्मेदारी देने पर बल दिया।

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिनेश उपाध्याय तथा संचालन जिला मंत्री रामाशीष मौर्य ने किया। बैठक में वेतन विसंगति, 17140 एवं 18150 के प्रकरण, लंबित शिक्षकीय कार्यों के निस्तारण तथा आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन की रणनीति पर चर्चा हुई। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र पाण्डेय, जिला संरक्षक राजेंद्र कुमार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम अनुज यादव, जिला कोषाध्यक्ष डॉ. विनय प्रजापति, जिला मीडिया प्रभारी डॉ. चन्द्रपाल राजभर, संगठन मंत्री इंद्रेश यादव, जिला उपाध्यक्ष रमेश कुमार तिवारी, जिला प्रवक्ता धर्मेंद्र त्रिपाठी, ब्लॉक अध्यक्ष दीपेंद्र कुमार सिंह, अरुण कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, अलका पांडेय, सुचित्रा नंद चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार