Bareilly News : कैसे करें बाबा बर्फानी के दर्शन...अगस्त में भी नहीं हो रहा टिकट कन्फर्म

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

सियालदह, हमसफर व लोहित एक्सप्रेस में टिकटों की मारामारी, ज्यादातर ट्रेनों में टिकट मिलना बंद या फिर चल रही लंबी वेटिंग

बरेली, अमृत विचार। अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू हो चुकी है, 57 दिन चलने वाली यात्रा 28 तक जारी रहेगी। लेकिन अगर आपने यात्रा को लिए पंजीकरण करा लिया है, अभी तक कन्फर्म टिकट हाथ में नहीं तो बाबा बर्फानी दर्शन में दिक्कत हो सकती है। जम्मूतवी के लिए बरेली जंक्शन से होकर गुजरने वाली ज्यादातर ट्रेनों के अंदर अगस्त तक कन्फर्म टिकट नहीं हैं। जुलाई में तो कई ट्रेनों के अंदर टिकट मिलना बंद हो चुके हैं।

22317 हमसफर एक्सप्रेस में अगस्त के पहले और दूसरे सप्ताह में टिकट कन्फर्म टिकट उपलब्ध नहीं है। जबकि तीसरे और चौथे सप्ताह के लिए वेटिंग शुरू हो चुकी है। 13151 कोलकाता जम्मूतवी एक्सप्रेस में कुछ दिनों को छोड़कर लगभग पूरे जुलाई भर टिकट स्थित रिग्रेट ( टिकट मिलना बंद) दिखा रहा है। जुलाई के अंत और अगस्त के शुरू में वेटिंग टिकट मिल रहे हैं।

स्लीपर श्रेणी में 17, 18 व 20 अगस्त को आरएसी शुरू हो चुकी है। एसी तृतीय में चंद कन्फर्म टिकट बचे थे। 12355 अर्चना एक्सप्रेस की स्लीपर व थर्ड एसी श्रेणियों में अगस्त में वेटिंग शुरू हो चुकी है। जबकि एसी द्वितीय और प्रथम में चंद टिकट बचे थे। 15651 लोहित एक्सप्रेस की सभी श्रेणियों में अगस्त के पहले सप्ताह में टिकट ही उपलब्ध नहीं हैं। 12469 कानपुर सेंट्रल जम्मूतवी एक्सप्रेस में अगस्त के पहले सप्ताह में वेटिंग शुरू हो चुकी है, इसके बाद चंद टिकट बचे थे।

वापसी में इन ट्रेनों में हैं कन्फर्म टिकट
22318 हमसफर एक्सप्रेस में 12 अगस्त को 29 आरएसी, 19 अगस्त को 25 टिकट, 26 अगस्त को 38 आरएसी, स्लीपर श्रेणी में, जबकि तृतीय एसी श्रेणी में 29 जुलाई को 61 टिकट, 05 अगस्त को 153 टिकट, 12 अगस्त को 388 टिकट रविवार शाम तक उपलब्ध दिखा रहा था। 12356 अर्चना एक्सप्रेस की स्लीपर श्रेणी में 19 अगस्त को 5 टिकट, 13152 जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस की तृतीय एसी श्रेणी में 19 अगस्त को 5 टिकट, 20 को 7 टिकट, 21 अगस्त को 3 टिकट उपलब्ध दिखा रहा था।

संबंधित समाचार