आईजी की फर्जी आईडी बना फंसाया, ऐंठे 15.85 लाख

Amrit Vichar Network
Published By Indrabhushan Dubey
On

पीड़ित ने महानगर कोतवाली में दर्ज करायी रिपोर्ट

कार्यालय संवाददाता, लखनऊ, अमृत विचार: व्हाट्सएप पर आईजी वूमेन पॉवर लाइन के नाम से फर्जी आईडी बनाकर साइबर ठग ने फर्नीचर बेचने का झांसा देकर व्यवसायी से 15.85 लाख रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित ने महानगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करायी है। इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि साइबर क्राइम सेल की मदद से जांच की जा रही है।

महानगर के पेपर मिल कॉलोनी निवासी प्रवीण चौधरी ने बताया कि 9 जुलाई को एक नंबर से व्हाट्सएप कॉल आयी। फोन के पीछे मौजूद युवक ने दोस्त सुमित बनकर बात की। बताया कि वूमेन पॉवर लाइन के आईजी सुभाष चंद्र दुबे हैं। आरोपी ने आईजी की व्हाट्सएप पर फर्जी आईडी बनाकर बताया कि उक्त अधिकारी उनके मित्र हैं। वे कुछ फर्नीचर बेचना चाह रहे हैं। जाल में फंसाने के लिए जालसाज ने सामान की फोटो व्हाट्सएप की। 

बताया कि भुगतान सिर्फ यूपीआई से चाहते हैं। सामान पसंद आने पर प्रवीण ने हामी भर दी। उसके बाद जालसाज ने यूपीआई के माध्यम से 15.85 लाख रुपये ऐंठ लिए। और मांग करने पर पीड़ित प्रवीण को शक हुआ। पड़ताल की तो ठगी का पता चला। पीड़ित प्रवीण ने महानगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करायी है।

संबंधित समाचार