Ayodhya News : राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक आज, चंयत राय-अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर फैसले के साथ प्रबंधन ढांचे में सुधार पर मंथन
मणिराम दास छावनी आश्रम के बजाय अब राम जन्मभूमि परिसर में होगी ट्रस्ट की मीटिंग
'श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट' आज-सोमवार दोपहर तीन बजे बैठक करेगा। ट्रस्ट के महासचिव पद से चंयत राय और सदस्य अनिल मिश्रा के इस्तीफों पर विचार होगा। सुरक्षा कारणों से बैठक का स्थान बदला गया है। पहले ये बैठक ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के आश्रम, मणिराम दास छावनी में प्रस्तावित थी, लेकिन अब राम जन्मभूमि परिसर में होगी।
अमृत विचार : राम मंदिर में कथित रूप से चंदा-चढ़ावा चोरी से करोड़ों रामभक्त आह्त हैं। सामाजिक और राजनीतिक रूप से बड़ा हंगामा मचा है। इस बीच 'श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट' आज-सोमवार दोपहर तीन बजे बैठक करेगा। ट्रस्ट के महासचिव पद से चंयत राय और सदस्य अनिल मिश्रा के इस्तीफों पर विचार होगा। सुरक्षा कारणों से बैठक का स्थान बदला गया है। पहले ये बैठक ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के आश्रम, मणिराम दास छावनी में प्रस्तावित थी, लेकिन अब राम जन्मभूमि परिसर में होगी। ट्रस्ट की वित्तीय व्यवस्था और प्रशासनिक बदलाव सबसे महत्वपूर्ण बिंदु माने जा रहे हैं।
राम मंदिर निर्माण के प्रमुख चेहरों में से एक चंपत राय चढ़ावा विवाद में घिरे हैं। उनके साथ ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा और गोपाल राव भी शामिल हैं। इनके खिलाफ अयोध्या में जनाक्रोश देखा जा चुका है। फैजाबाद बार एसोसिएशन ने तीनों के विरुद्ध थाने में तहरीर भी दी। वकील इनके अयोध्या छोड़ने की मांग उठा चुके हैं।
ऐसे में ट्रस्ट्र की बैठक से चंयत राय का आगे का भविष्य तय होगा। हालांकि वह एसआईटी पूछताछ का सामना कर रहे हैं, लेकिन एफआईआर में उनका नाम नहीं है। बैठक की अध्यक्षता महंत नृत्य गोपाल दास करेंगे।
ट्रस्ट में हैं 15 मेंटर
श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट में 15 सदस्य हैं। तीन पदेन सदस्य हैं। एक अयोध्या के डीएम शशांक त्रिपाठी, यूपी के अतिरिक्त प्रमुख सचिव संजय प्रसाद और केंद्र सरकार के सचिव प्रशांत लोखंडे शामिल हैं। आज की ट्रस्ट बैठक पर पूरे देश की नजरें हैं। इसलिए भी क्योंकि इसी बैठक में इस विवाद के समाधान और भविष्य के प्रबंधन की दिशा तय होगी।
एसआईटी कर रही जांच
राम मंदिर चंदा चोरी में 8 आरोपी जेल में हैं। रविवार को अयोध्या पुलिस ने घंटों तक उनसे जेल में पूछताछ की। एसआईटी भी जांच कर रही है। रिपोर्ट शासन को सौंपी जा चुकी है। मंदिर में आए चढ़ावे में कितना गबन हुआ है। पुलिस और एसआईटी अभी ऐसे सारे पहलुओं को टटोलने में जुटी है।
कठोर कार्रवाई की चेतावनी
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्पष्ट कर चुके हैं कि इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। रविवार को लखनऊ पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी इसी बात को दोहराया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जांच कर रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने विपक्ष को भी नसीहत दी। सपा-कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राम भक्तों पर गोलियां चलवाने और मंदिर की राह में रोड़े बिछाने वाले आज आस्था का सहारा लेकर भ्रम फैला रहे हैं।
