03 जून 2026 : जानें आज का अपना राशिफल
मेष-
आज कार्यक्षेत्र में उच्चपद प्राप्त होगा। मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे। टीमवर्क के माध्यम से उलझे मामलों को संभाल लेंगे।
वृषभ-
आज मन में आत्मसंतोष की भावना रहेगी। आपकी अपेक्षा के अनुसार सभी काम हो जाएंगे। विदेश यात्रा को लेकर बाधा दूर होगी।
मिथुन-
आज आवश्यक काम दूसरों के भरोसे न छोड़ें। विटामिन की कमी से कमजोरी हो सकती है। मांगलिक आयोजनों में भाग लेने से लाभ होगा।
कर्क-
आज दांपत्य जीवन काफी रोमांटिक रहेगा। व्यापार में नए सहयोगी जुड़ सकते हैं। वाद-विवाद और चर्चाओं में आप दूसरों के ऊपर भारी पड़ेंगे।
सिंह-
आज दूसरे लोगों के मामलों को लेकर अधिक सोच-विचार न करें। कानूनी अड़चनों से छुटकारा मिलेगा। अपने काम से काम रखें।
कन्या-
आज रिसर्च के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। लोग आपकी योग्यता को सम्मान देंगे। समाज में नाम ऊंचा होगा।
तुला-
आज अपने काम एवं जिम्मेदारियों से पीछे न हटें। शारीरिक ऊर्जा में थोड़ी कमी रहेगी। बड़ों के द्वारा दिया गया सुझाव आपके काफी काम आएगा।
वृश्चिक-
आज अपने स्वभाव में सकरात्मकता बनाए रखें। अविवाहित महिला जातकों को विवाह की चिंता रहेगी। व्यर्थ की बातों का तनाव न लें।
धनु-
आज इंटरव्यू में आपको सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान दें। गृह कार्यों में अत्यधिक व्यस्त हो सकते हैं।
मकर-
आज आप अपने आप में ही व्यस्त रहेंगे। अविवाहितों को प्रेम-प्रस्ताव मिल सकता है। नई संपत्ति खरीदने का विचार बनाएंगे।
कुंभ-
आज आपको उधार लेने से बचना चाहिए। कार्यस्थल पर आपका प्रभाव घट सकता है। सेहत के मामले में लापरवाही न करें।
मीन-
आज संतान के करियर की समस्या दूर होगी। व्यवसाय को लेकर नया प्रयोग कर सकते हैं। घर का वातावरण सुखमय रहेगा।
