Bahraich News : घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने से तटीय इलाकों में बढ़ी चिंता, प्रशासन ने तेज की निगरानी

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

बहराइच, अमृत विचार। लगातार हो रही बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों से आ रहे पानी के कारण घाघरा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। नदी का बढ़ता जलस्तर देखकर तटीय क्षेत्रों के ग्रामीणों की चिंताएं बढ़ गई हैं। लोगों को आशंका है कि यदि जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

जरवल रोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत घाघरा नदी के किनारे बसे गांवों के लोग लगातार नदी की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। ग्रामीण अपने पशुओं, अनाज और अन्य जरूरी सामान की सुरक्षा को लेकर सतर्क हो गए हैं। वहीं, खेतों में खड़ी फसलों पर भी बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।

प्रशासन की ओर से तटीय क्षेत्रों की लगातार निगरानी की जा रही है। संबंधित विभागों की टीमें नदी के जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं तथा ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी संभावित आपदा से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें तथा नदी के किनारे अनावश्यक रूप से जाने से बचें। जलस्तर में किसी भी प्रकार की असामान्य वृद्धि होने पर तत्काल प्रशासन को सूचना देने के लिए भी कहा गया है।

ये भी पढ़ें : 
Sitapur News: जबरन बाल विवाह कराने पर माता-पिता समेत 20 लोगों पर मुकदमा दर्ज

संबंधित समाचार