Barabanki News : मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 96 मरीजों का हुआ उपचार, नि:शुल्क बांटी गई दवाएं

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

रामनगर/बाराबंकी, अमृत विचार। सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रणव कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्रिलोकपुर पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में 96 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें नि:शुल्क दवाएं वितरित की गईं।

अधिकांश मरीज सर्दी, जुकाम और बुखार से पीड़ित पाए गए। चिकित्सा प्रभारी डॉ. सुनील रावत ने बताया कि मौसम में बदलाव के चलते वायरल संक्रमण के मरीजों की संख्या बढ़ी है। मेले में प्यारेपुर निवासी लवकुश कुमार तथा 62 वर्षीय छोटेलाल का परीक्षण कर आवश्यक उपचार एवं दवाएं उपलब्ध कराई गईं।

इस दौरान बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का नियमित टीकाकरण भी किया गया। मेले में फार्मासिस्ट शिवा जी, लैब टेक्नीशियन अंजू देवी, एएनएम शिवकुमारी सहित स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ मौजूद रहा।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Kanpur News: जापान से कानपुर के निर्यातकों को 25 करोड़ के शुरुआती ऑर्डर, लेदर और फैशन उत्पादों की बढ़ी मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी कांड : चंपत और अनिल के इस्तीफे पर टिकी देशभर की नजर, ट्रस्ट के निर्णय में कुछ ही घंटे शेष
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण : गबन के पीछे हो सकता है मनोवैज्ञानिक कारण, बोले डॉ आलोक मनदर्शन- यह मनोवृत्ति से भी जुड़ा अपराध
राम मंदिर चढ़ावा चोरी कांड : जेल में छह घंटे तक पूछताछ, पांचों आरोपियों ने उगले कई राज, जल्द रिमांड लेकर होगी नकदी-जेवरात की बरामदगी
बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड : पुलिस के हत्थे चढ़ा फरार सिपाही जन्मेजय, भोजपुर से हुआ गिरफ्तार