फिरोजाबाद में आंधी का तांडव : ई-रिक्शा पर गिरा नीम का पेड़ा, 5 लोगों की दबकर मौत

Amrit Vichar Network
Published By Ateeq Khan
On

फरिहा इलाके के पृथ्वी सिंह चिढ़रई गांव के पास खड़ा था नीम का विशाल वृक्ष, आंधी में धराशाही होने से हादसा

अचानक आए भीषण धूलभरे अंधड़ (आंधी) के कारण अवागढ़-फरिहा मार्ग पर सड़क किनारे खड़ा एक भारी-भरकम नीम का पेड़ चलती ई-रिक्शा पर आ गिरा। इस दर्दनाक हादसे में ई-रिक्शा चालक और एक किशोर समेत 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. एक महिला औउ उनका बच्चा घायल है।

अमृत विचार : उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में आंधी-बारिश के दौरान एक बड़ा और दिल दहलाने वाला हादसा सामने आया है। एटा जनपद की सीमा से सटे फरिहा थाना क्षेत्र के गांव पृथ्वी सिंह चिढ़रई में नीम का एक विशाल पेड़ उखड़कर ई-रिक्शा पर गिर गया। ई-रिक्शा सवार 5 लोगों की पेड़ के नीचे दबकर मौत हो गई है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घायलों को पेड़ के नीचे से निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डीएम और एसएसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे। 

कैसे हुआ हादसा?


​सोमवार देर शाम मौसम का मिजाज अचानक बदला और तेज आंधी चलने लगी। इसी दौरान एक ई-रिक्शा एटा के अवागढ़ से सवारियां लेकर फरिहा की तरफ आ रहा था। जैसे ही ई-रिक्शा फरिहा थाना क्षेत्र के गांव पृथ्वी सिंह चिढ़रई के पास पहुंचा, तभी तेज हवाओं के कारण सड़क किनारे लगा एक विशालकाय नीम का पेड़ सीधे ई-रिक्शा के ऊपर गिर गया।

चीख-पुकार के बीच आसपास के लोग दौड़कर आए और पेड़ के नीचे दबी सवारियों को निकालने की कोशिशें में लग गए। पुलिस ने ग्रामीण और जेसीबी के सहयोग से पेड़ हटाया और घायलों को निकालकर अस्पताल भेजा। हालांकि इस बीच 5 लोगों की मौत हो गई। 

इन लोगों की गई जान 


मृतकों में फरिहा के बटोलर निवासी 28 वर्षीय गजेंद्र, फरिहा के नगला फतेह निवासी 59 वर्षीय हरेश पाल, फरिहा के ईखू निवासी 20 वर्षीय विष्णु, नगला मंडा सकरौली के रहने वाले 17 वर्षीय अमन और एटा के आनंदपुर-अवागढ़ निवासी 65 वर्षीय गंगा सिंह हैं। 


डीएम-एसएसपी पहुंचे 


पेड़ के नीचे दबकर पांच लोगों की मौत की खबर सुनकर डीएम संतोष कुमार शर्मा और एसएसपी आदित्य लांग्हे घटनास्थल पहुंचे। मौके पर भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन भी पहुंच गए। पुलिस ने घायलों को और मृतकों को अस्पताल भेजा। घटना से इलाके में मातम छा गया। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा विवाद: अयोध्या रवाना होने से पहले कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट, लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप, देखें Video
नाइजीरिया के लासा डे सेकेंडरी स्कूल पर हमला, बंदूकधारियों ने किया छात्रों का अपहरण, 3 की मौत
UP Electricity Bill Relief: जुलाई में बिजली बिल होगा सस्ता, उपभोक्ताओं को मिलेगा 358 करोड़ रुपये का फायदा
Stock Market Today : गिरावट के साथ खुले शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी को हुआ नुकसान; बिकवाली से आईटी, ऑटो सेक्टर पर दबाव
UPTET Admit Card 2026: आज डाउनलोड करें टीईटी का एडमिट कार्ड, जानें डायरेक्ट प्रोसेस, एग्जाम पैटर्न और पासिंग मार्क्स