Stock Market Today : गिरावट के साथ खुले शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी को हुआ नुकसान; बिकवाली से आईटी, ऑटो सेक्टर पर दबाव

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को बढ़त के साथ खुलने के बाद प्रमुख सूचकांक गिरावट में चले गये। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 277.14 अंक ऊपर 77005.51 अंक पर खुला। हालांकि कुछ देर बाद यह बिकवाली के दबाव में आ गया। इसके पश्चात सेंसेक्स 201.16 अंक (0.26 प्रतिशत) नीचे 76,527.21 अंक पर था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 85.80 अंक चढ़कर 24,032.05 अंक पर खुला और कुछ समय तक यह 61.55 अंक यानी 0.26 प्रतिशत टूटकर 23,884.70 अंक पर रहा। आईटी और ऑटो समूहों के सूचकांक फिलहाल एक प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट में हैं। 

धातु, बैंकिंग और एफएमसीजी सेक्टरों में भी बिकवाली हावी रही। स्वास्थ्य और फार्मा सेक्टरों में तेजी है। सेंसेक्स की कंपनियों में इंफोसिस और टीसीएस के शेयर ढाई प्रतिशत से अधिक गिर गये हैं। एचसीएल टेक्नोलॉजीज और टाटा स्टील में एक प्रतिशत की गिरावट है। टेक महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनीलिवर और आईटीसी के शेयर भी नीचे चल रहे हैं। मारुति सुजुकी, सन फार्मा, एक्सिस बैंक और एयरटेल के शेयर हरे निशान में हैं। 

ये भी पढ़ें  : 
Stock Market Today : अमेरिका-ईरान तनातनी के बीच भारतीय बाजार पर दबाव, खुलते ही लुढ़के सेंसेक्स-निफ्टी; इन स्टॉक्स को नुकसान

संबंधित समाचार