Bareilly News : सीएम के आने से पहले शहर चमकाने में जुटा नगर निगम

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

प्रमुख मार्गों से हटाया अतिक्रमण, सफाई और सौंदर्यीकरण अभियान तेज

बरेली, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे से एक दिन पहले नगर निगम पूरी तरह अलर्ट नजर आया। सोमवार को शहर के प्रमुख मार्गों पर अभियान चलाकर अवैध अतिक्रमण हटाया गया, सड़कों की व्यापक सफाई कराई गई और डिवाइडरों व फुटपाथों को भी व्यवस्थित किया गया।

पीलीभीत बाईपास रोड, मालियों की पुलिया, शाहजहांपुर रोड आदि मार्गों पर विशेष साफ-सफाई कराई गई। सड़क किनारे जमा मलबा और कूड़ा हटाया गया। कई स्थानों से अस्थायी कब्जे भी हटाए गए ताकि यातायात सुचारु रहे और शहर की बेहतर तस्वीर सामने आ सके। इसके अलावा पौधों की छंटाई और सार्वजनिक स्थलों की सजावट का कार्य भी कराया गया। प्रमुख मार्गों पर खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त कराया गया। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने सभी संबंधित अधिकारी और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के दौरे तक सफाई व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था और यातायात मार्गों पर किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए।

संबंधित समाचार