बीबीएयू में इतिहास रचा: प्रो. शिल्पी वर्मा बनीं सूचना विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विद्यापीठ की पहली महिला संकायाध्यक्ष
लखनऊ, अमृत विचार। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग की आचार्य शिल्पी वर्मा को कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल के अनुमोदन के बाद सूचना विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विद्यापीठ का संकायाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वह इस संकाय की पहली महिला संकायाध्यक्ष बनी हैं। इस संबंध में कुलसचिव डॉ. अश्विनी सिंह ने नियुक्ति पत्र जारी कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। संकाय के शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने उनकी नियुक्ति पर खुशी जताई।
कई अहम पदों का अनुभव
आचार्य शिल्पी वर्मा इससे पहले बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट की सदस्य, मुख्य सतर्कता अधिकारी, डिप्टी डायरेक्टर आईक्यूएसी, डिप्टी प्रॉक्टर, प्लानिंग बोर्ड और बिल्डिंग कमेटी की सदस्य जैसे महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी निभा चुकी हैं। वर्तमान में वह आईक्यूएसी की निदेशक और बीबीएयू एलुमनाई एसोसिएशन की अध्यक्ष भी हैं।
.jpg)
अकादमिक गतिविधियों में सक्रिय
विश्वविद्यालय के बाहर भी प्रो. शिल्पी वर्मा विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। वह इंडियन एसोसिएशन ऑफ स्पेशल लाइब्रेरिज एंड इंफॉर्मेशन सेंटर्स की कार्यकारिणी सदस्य हैं और नैक पीयर टीम की अध्यक्ष के रूप में भी कार्य कर चुकी हैं।
शोध और कौशल पर जोर
प्रो. शिल्पी वर्मा ने कहा कि अपने कार्यकाल में वह संकाय को नई दिशा देने और उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित करने का प्रयास करेंगी। सतत विकास लक्ष्य और विकसित भारत-2047 की अवधारणा को ध्यान में रखते हुए नवीन शोध, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण और कौशल विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
शिक्षकों ने दी बधाई
कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल, प्रो. सुनीता मिश्रा, प्रो. शुरा दारा पुरी, प्रो. प्रीति मिश्रा, प्रो. राज शरण शाही, डॉ. राजश्री, प्रो. आर.ए. खान, डॉ. धीरेन्द्र पाण्डेय, डॉ. अल्का, प्रो. दीपा राज, प्रो. विपिन सक्सेना, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. नरेन्द्र कुमार, आचार्य ओ.पी.वी. शुक्ला, प्रो. बी.एस. भदौरिया, प्रो. संजय कुमार, डॉ. रविशंकर वर्मा, डॉ. अमोघ सिंह समेत कई शिक्षकों और अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
ये भी पढ़ें:- Lucknow News : अलीगंज के बाद अब कैंपल रोड स्थित इरम स्कूल में लगी आग, खाली बिल्डिंग होने से टला बड़ा हादसा
