Pilibhit News : बाजार से लापता हुई नौ साल की बच्ची, दो दिन बाद ही वीडियो वायरल.. दुष्कर्म की आशंका

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। पिता संग चप्पल लेने के लिए बाजार गई नौ साल की बच्ची को एक व्यक्ति चीज दिलाने का लालच देकर ले गया। दो दिन तलाश करने के बाद भी बच्ची नहीं मिली तो परिजन परेशान हो गए। इसके बाद एक दूसरे गांव के व्यक्ति ने कॉल कर परिजन को बुलाया, और बच्ची दी। इसके कुछ देर बाद ही एक वीडियो परिजन को मिला , जिस बच्ची एक व्यक्ति संग निर्वस्त्र थी। रात को हनुमान दल कार्यकर्ताओं संग परिजन सुनगढ़ी थाने पहुंचे और शिकायत की। बच्ची से दुष्कर्म की आशंका जताई  है।  फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

सुनगढ़ी क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि उनके पति मजदूरी करते हैं। रविवार को  नौ साल की पुत्री भिखारीपुर बाजार पिता के साथ गई थी। चप्पल लेने के लिए बच्ची गई थी। इस दौरान दूसरे समुदाय का एक 50 साल से अधिक का व्यक्ति आया और बच्ची को लालच देकर ले गया। पिता उस वक्त दुकान पर थे। बच्ची के बिना ही पिता ही गहर आ गए। तब पता चला कि बच्ची घर नहीं आई है। बच्ची को परिवार वाले तलाश करते रहे लेकिन मिली नहीं। फिर मंगलवार दोपहर दो बजे कॉल आई और बताया कि एक बच्ची मिली है। बच्ची से मिले नंबर की मदद से परिवार को सूचना मिली। फिर परिजन गए और बच्ची को ले आए। बच्ची से बताया कि उसे आरोपी ने कुछ खाने को दिया था, फिर वह बेसुध हो गई थी। इधर कुछ देर बाद एक वीडियो आरोपी के गांव के लोगों ने दिखाई । जिसमें बच्ची और आरोपी आपत्तिजनक हालत में दिखे। उसके बाद परिजन आरोपी की तलाश करते रहे लेकिन नहीं मिल सका। देर रात सुनगढ़ी थाने पहुंचे और शिकायत की है। परिजन का कहना है कि बच्ची कक्षा चार की छात्रा है। आरोपी पीड़ित के गांव में भी आता जाता रहता है। बच्ची से दुष्कर्म की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।इंस्पेक्टर नरेश त्यागी ने बताया कि सूचना मिली है,  मामले की जांच कराई जा  रही है।

संबंधित समाचार