Lucknow News : अलीगंज के बाद अब कैंपल रोड स्थित इरम स्कूल में लगी आग, खाली बिल्डिंग होने से टला बड़ा हादसा

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अलीगंज स्थित एनीमेशन सेंटर और कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में हुए भीषण अग्निकांड के एक दिन बाद मंगलवार को शहर में आग लगने की एक और घटना सामने आई। इस बार ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के कैम्पवेल रोड स्थित प्रसिद्ध इरम स्कूल की बिल्डिंग में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

हाल ही में हुए बड़े हादसे की वजह से लोगों में पहले से ही चिंता का माहौल था। स्कूल में आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और फायर विभाग तुरंत सक्रिय हो गया। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और तेजी से कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया।

गनीमत रही कि घटना के समय स्कूल परिसर पूरी तरह खाली था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। आग की चपेट में कोई व्यक्ति नहीं आया और बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

शुरुआती आशंका शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही है, हालांकि फायर विभाग और पुलिस की टीम तकनीकी जांच में जुटी हुई है। अलीगंज में हुए हालिया अग्निकांड के बाद राजधानी में लगातार दूसरे दिन शैक्षणिक संस्थान में आग लगने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्थाओं और फायर सेफ्टी मानकों को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं।

संबंधित समाचार