अमेठी में प्यार की अजब-गजब कहानीः मोबाइल टावर पर चढ़ी 14 वर्षीय किशोरी, पांच घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा
शुकुल बाजार थाना क्षेत्र के शेखावापुर गांव में 14 वर्षीय किशोरी मंगलवार तड़के मोबाइल टावर पर चढ़ गई। पुलिस, प्रशासन और फायर ब्रिगेड की मौजूदगी में करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद किशोरी सुरक्षित नीचे उतरी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शुकुल बाजार/अमेठी, अमृत विचार। शुकुल बाजार थाना क्षेत्र के शेखावापुर गांव में मंगलवार सुबह जब प्रेम प्रसंग से नाराज एक 14 वर्षीय किशोरी मोबाइल टावर पर चार बजे भोर में चढ़ गई। किशोरी करीब पांच घंटे तक टावर पर बैठी रही, जिससे मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी, महिला थाना प्रभारी तथा फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। क्षेत्राधिकारी (सीओ) अतुल सिंह ने काफी देर तक किशोरी से बातचीत कर उसे समझाया। और उसके प्रेमी को बुलाया प्रेमी ने लंबी मशक्कत के बाद किशोरी सुरक्षित टावर से नीचे उतरने के लिए तैयार हो गई।
पुलिस ने किशोरी को सकुशल नीचे उतारकर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इसके बाद उसे सुरक्षित घर पहुंचाया गया। मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, किशोरी और किशोर दोनों नाबालिग हैं और दोनों के बीच प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। दोनों एक ही जाति के बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा सीओ अतुल सिंह किशोरी और उसके परिजनों से पूछताछ कर रहे हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
