Barabanki News: 12 जुलाई को बाराबंकी आएंगे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, गो-रक्षा यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

महंत स्वामी सम्भवानन्द ने आमजन से 12 जुलाई के कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। उन्होंने लोगों से गो-रक्षा अभियान का समर्थन करने और शंकराचार्य के विचारों को सुनने का आग्रह किया।

मसौली/बाराबंकी। अमृत विचार : आगामी 12 जुलाई को शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का बाराबंकी आगमन प्रस्तावित है। वह अपनी 81 दिवसीय गो-रक्षा यात्रा के तहत जिले की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जनसंवाद कर गो-हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध और गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिए जाने के समर्थन में लोगों से संवाद करेंगे।

ग्राम फतेहपुरवा स्थित श्री पंचमुखी हनुमतधाम दण्डी संन्यासी आश्रम एवं जगतगुरुकुलम के महंत स्वामी सम्भवानन्द ने प्रेस से बात करते हुए बताया कि यात्रा का उद्देश्य गौ संरक्षण के प्रति जनजागरण करना, गो-हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग को बल देना तथा गौमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाने के लिए जनसमर्थन जुटाना है। उन्होंने बताया कि शंकराचार्य के आगमन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील

इसी क्रम में आश्रम में आठ बटुकों की धार्मिक शिक्षा के लिए विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। साथ ही गुरुकुल परंपरा के संरक्षण और वैदिक शिक्षा के विस्तार के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी दी गई। महंत स्वामी सम्भवानन्द ने बताया कि शंकराचार्य के आगमन से पूर्व आमजन से 12 जुलाई के कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है। उन्होंने लोगों से गो-रक्षा अभियान का समर्थन करने और शंकराचार्य के विचारों को सुनने का आग्रह किया।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज