Barabanki News : मजार निर्माण को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, पुलिस ने रुकवाया निर्माण, जानें मामला

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

पांच लोगों पर शांति भंग की कार्रवाई, राजस्व पैमाइश तक निर्माण पर रोक

सिरौलीगौसपुर/बाराबंकी, अमृत विचार। बदोसराय थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव में मजार निर्माण को लेकर रविवार को दो समुदायों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने निर्माण कार्य तत्काल रुकवा दिया और शांति भंग की आशंका में पांच लोगों का चालान किया।

एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। ग्रामीणों के अनुसार, रविवार दोपहर कुछ लोग गांव में मजार का निर्माण करा रहे थे। इस पर हिंदू पक्ष ने डायल-112 और 1076 पर शिकायत की। सूचना मिलते ही बदोसराय पुलिस मौके पर पहुंची और निर्माण कार्य बंद करा दिया।

6

ग्रामीण राजकरण और नंदलाल का कहना है कि उक्त स्थान पर पहले कोई मजार नहीं थी। उनका आरोप है कि कुछ लोग जबरन निर्माण कराने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी निर्माण का प्रयास किया गया था, जिसे प्रशासन ने रुकवा दिया था।

शाम करीब सात बजे क्षेत्राधिकारी रामनगर गरिमा पंत ने कोतवाल राम अवतार के साथ मौके का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। सीओ गरिमा पंत ने बताया कि गांव में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। दोनों पक्षों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि राजस्व विभाग द्वारा भूमि की पैमाइश के बाद ही किसी प्रकार का निर्माण कार्य किया जाएगा।

संबंधित समाचार