Gonda News: फॉर्म-45 दुरुस्त करने के नाम पर मांग रहा था घूस, 1 लाख के साथ अमीन रंगे हाथ दबोचा

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

गोंडा, अमृत विचार। भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन देवीपाटन मंडल थाने की टीम ने सोमवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। टीम ने नगर पालिका परिषद गोंडा में तैनात नजूल अमीन गुरुचरण पांडेय को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस बड़ी कार्रवाई के बाद नगर पालिका परिसर और पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।


फॉर्म-45 दुरुस्त करने के नाम पर मांग रहा था घूस

नजूल अमीन गुरुचरण पांडेय पर एलबीएस चौराहा स्थित जॉन पार्कर शोरूम के पास रहने वाले परिवर्तन शुक्ल से उनके मकान के फॉर्म-45 को दुरुस्त करने तथा मकान मरम्मत का कार्य शुरू कराने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप था। शिकायतकर्ता ने नजूल अमीन की इस घूसखोरी की सूचना एंटी करप्शन टीम को दे दी थी।

राधाकुंड स्थित कमरे से रंगे हाथ दबोचा

शिकायत की प्राथमिक जांच और सत्यापन के बाद निरीक्षक धनंजय कुमार सिंह के नेतृत्व में एंटी करप्शन टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे टीम ने वीर अब्दुल हमीद चौराहा के निकट सभासद अलंकार सिंह के राधाकुंड स्थित मकान के भूतल (ग्राउंड फ्लोर) के एक कमरे में छापेमारी की। जहाँ टीम ने गुरुचरण पांडेय को एक लाख रुपये की रिश्वत की रकम लेते हुए मौके पर ही दबोच लिया।

कोतवाली में पूछताछ, मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू

गिरफ्तारी के बाद एंटी करप्शन की टीम आरोपी अमीन को सीधे नगर कोतवाली लेकर पहुंची, जहां उससे सघन पूछताछ की जा रही है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (Prevention of Corruption Act) के तहत मुकदमा दर्ज करने की विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

लंबे समय से नगर पालिका में था तैनात

बताया जा रहा है कि गिरफ्तार नजूल अमीन गुरुचरण पांडेय मूल रूप से ग्राम माझा तरहर, पोस्ट मधईपुर, थाना कोतवाली देहात के निवासी हैं। वह लंबे समय से नगर पालिका परिषद गोंडा में नजूल अमीन के पद पर तैनात थे। इस कार्रवाई के बाद नगर पालिका के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच भी भारी हलचल और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

एंटी करप्शन टीम के निरीक्षक धनंजय कुमार सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत मिलने के बाद उसका गोपनीय सत्यापन कराया गया था। शिकायत पूरी तरह सही पाए जाने पर टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाकर कार्रवाई की और आरोपी कर्मचारी को रिश्वत की रकम के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया। मामले में आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें : 
Barabanki News: संदिग्ध परिस्थितियों में सरकारी शिक्षक समेत तीन की मौत, इलाके में मचा कोहराम

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा चारी कांड : SIT की जांच में बेदाग निकले चंपत राय और अनिल मिश्रा! गृह विभाग ने ट्रस्ट को सौंपी फाइनल रिपोर्ट
यूपी में बाढ़ से 12 जिले प्रभावित, चपेट में 64 हजार से ज्यादा लोग; 55 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
ओलंपिक 2036 में 30-40 पदक का लक्ष्य अभी दूर की कौड़ी, भारत को प्रतिभा पहचानने में हो रही देरी: रोंजन सोढ़ी
Gonda News : गोंडा में 150 से ज्यादा गैरमान्यता प्राप्त स्कूलों पर गिरेगी गाज, 24 मदरसे भी रडार पर; खंड शिक्षा अधिकारियों की लापरवाही आई सामने, बीएसए ने जताई नाराजगी
Barabanki News : महादेवा में पुलिस की सख्ती! बैरियर पर श्रद्धालुओं से नोकझोंक और धक्का-मुक्की, वीडियो वायरल