राज्यमंत्री सतीश शर्मा का बड़ा तोहफा: 9.53 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

बाराबंकी,अमृत विचार। विधानसभा दरियाबाद क्षेत्र के विकास को नई गति देने की दिशा में सोमवार को विकासखंड बनीकोडर की ग्राम पंचायत शाहपुर मुरारपुर कोयलहा में करीब 9.53 करोड़ रुपये की दो महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शाहपुर मुरारपुर कोयलहा–सुल्तानपुर संपर्क मार्ग पर कल्याणी नदी पर 787.64 लाख रुपये की लागत से बनने वाले लघु सेतु तथा 165.89 लाख रुपये की लागत से बनने वाली वृहद गौशाला की आधारशिला रखी।

Untitled design (73)

राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधुनिक आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कल्याणी नदी पर बनने वाला लघु सेतु क्षेत्र की संपर्क व्यवस्था को मजबूत करेगा, जिससे आवागमन सुरक्षित, सुगम और तेज होगा।

Untitled design (74)

वहीं वृहद गौशाला के निर्माण से निराश्रित गोवंश के संरक्षण एवं संवर्धन को बढ़ावा मिलेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि दोनों परियोजनाएं जनकल्याण, ग्रामीण विकास और आत्मनिर्भर गांव के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

Untitled design (76)

कार्यक्रम में जिला महामंत्री पवन सिंह 'रिंकू', जिला उपाध्यक्ष मुलायम सिंह यादव, जिला मंत्री रुपेश प्रताप सिंह, जिला पंचायत सदस्य अभिषेक वर्मा 'नयन', कमलेश वर्मा, ग्राम प्रधान शिवमगन धीमान, धर्मेंद्र सिंह, दीपक वर्मा, ज्ञानेंद्र तिवारी, आशीष मिश्रा, अमरेश सिंह, बुधराम विश्वकर्मा, राम कुमार सिंह, अमित सिंह, श्यामू सिंह, फूलचंद्र निषाद सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, क्षेत्रवासी एवं ग्रामवासी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  : 
महराजगंज प्रधान पति हत्याकांड: आरोपी हासिम के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट, 10 अगस्त को अगली सुनवाई

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज