उजड़ गई हंसती-खेलती दुनिया : पति फंदे पर लटका, सदमे में नवविवाहिता ने भी तोड़ा दम

Amrit Vichar Network
Edited By Virendra Pandey
On

श्रीदत्तगंज, बलरामपुर, अमृत विचार : थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव में रविवार को नवविवाहित दंपती की मौत से पूरे गांव में मातम छा गया। पति कमरे के अंदर फांसी के फंदे से लटका मिला, जबकि उसे देखकर पत्नी सदमे में बेहोश हो गई। उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

महदेईया बाजार चौकी प्रभारी अमर सिंह ने बताया कि गांव निवासी राकेश शर्मा (27) और उनकी पत्नी रोशनी (22) शनिवार रात भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए थे। रविवार सुबह कमरे से महिला की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे।

दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे तोड़कर लोग भीतर पहुंचे तो राकेश फंदे से लटका मिला। पति को उस हालत में देखकर रोशनी बेहोश होकर गिर पड़ी।

परिजनों ने दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन राकेश की मौत हो चुकी थी। वहीं, रोशनी को पहले उतरौला के एक निजी अस्पताल और बाद में गोंडा रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

पुलिस ने राकेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि रोशनी का पोस्टमार्टम गोंडा में कराया गया। थाना प्रभारी अविरल शुक्ला ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन दोनों मौतों के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल सकेगा। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

यूपी में बाढ़ से 12 जिले प्रभावित, चपेट में 64 हजार से ज्यादा लोग; 55 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
ओलंपिक 2036 में 30-40 पदक का लक्ष्य अभी दूर की कौड़ी, भारत को प्रतिभा पहचानने में हो रही देरी: रोंजन सोढ़ी
Gonda News : गोंडा में 150 से ज्यादा गैरमान्यता प्राप्त स्कूलों पर गिरेगी गाज, 24 मदरसे भी रडार पर; खंड शिक्षा अधिकारियों की लापरवाही आई सामने, बीएसए ने जताई नाराजगी
Barabanki News : महादेवा में पुलिस की सख्ती! बैरियर पर श्रद्धालुओं से नोकझोंक और धक्का-मुक्की, वीडियो वायरल
यूपी में छात्र-युवा मुद्दों को लेकर ‘GEN-Z महाजुटान यात्रा’ का ऐलान, 9 सितंबर से शुरू होगा अभियान