Hardoi News : हरदोई में फिर बदले गए कई थानेदार, चौकी इंचार्जों को मिली थाने की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

Amrit Vichar Network
On

हरदोई में एसपी अशोक मीणा ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए कई थानाध्यक्षों और उपनिरीक्षकों के तबादले किए। कई चौकी प्रभारियों को भी थानों की कमान सौंपी गई।

हरदोई, अमृत विचार। हरदोई में पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा ने रविवार देर शाम पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए कई थाना प्रभारियों और उपनिरीक्षकों के तबादले किए। गैर जनपद स्थानांतरण के चलते खाली हुए थानों पर नए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं, वहीं कई चौकी प्रभारियों को भी थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
  • विजय कुमार मिश्रा (पुलिस लाइन) को थानाध्यक्ष पाली बनाया गया।
  • प्रशांत सिंह (वरिष्ठ उपनिरीक्षक, मल्लावां) को थाना प्रभारी बघौली नियुक्त किया गया।
  • श्याम नारायण सिंह (एसपी के वाचक) को थानाध्यक्ष पिहानी बनाया गया।
  • कौशल कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक बेनीगंज की जिम्मेदारी सौंपी गई।
  • शिवाकांत पांडे (साइबर सेल) को प्रभारी निरीक्षक अतरौली बनाया गया।
  • मनोज कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक मल्लावां भेजा गया।
  • विद्यासागर पाल को एसपी का वाचक बनाया गया।
  • राजकुमार सरोज (चौकी प्रभारी रेलवेगंज) को थानाध्यक्ष माधौगंज नियुक्त किया गया।
  • विजय कुमार को रेलवेगंज चौकी प्रभारी बनाया गया।
  • वीर बहादुर सिंह को थानाध्यक्ष मझिला की जिम्मेदारी दी गई।
  • रितेश चौहान (चौकी प्रभारी गोपामऊ) को थाना हरियावां का प्रभारी बनाया गया।
  • सत्येंद्र कुमार को मझिला से पुलिस लाइन भेजा गया।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज