Shravasti News: बैन सिरप बेचना मेडिकल स्टोर संचालक को पड़ा भारी, संपत्ति कुर्क

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने वाहन जब्त किए, बैंक खाते में जमा ₹5.85 लाख भी फ्रीज़; प्रतिबंधित दवाओं की सप्लाई मामले में कार्रवाई

बदला चौराहा (श्रावस्ती), अमृत विचार: प्रतिबंधित सिरप व नशीली दवाएं बेचने के मामले में आरोपी भाजपा नेता व मेडिकल संचालक की 33.85 लाख रुपये की संपत्ति पर पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया। पुलिस ने उसकी संपत्ति को कुर्क कर बैंक खाते को फ्रीज कर दिया है। 

भाजपा मिशन मोदी प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष रहे आकाश नाग के पिता माता प्रसाद नाग व छोटे भाई रोहित नाग पर सोनवा पुलिस ने शुक्रवार बड़ी करवाई की। पुलिस ने माता प्रसाद नाग व रोहित नाग की स्कॉर्पियो, डटसन कार कुर्क करते हुए उनके बैंक खाते के 5.85 लाख रुपये फ्रीज कर दिया है। आकाश नाग को पहले पुलिस व एसोजी ने करीब 40 लाख की स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था।
 
आरोप है कि वह अपने वाहन पर "मिशन मोदी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष" लिखकर चलता था। साथ ही नाग मेडिकल एजेंसी के नाम पर प्रतिबंधित फेंसीपिक टी व फेंसीपिक टीपी सहित नशीली दवाओं की सप्लाई करता था। जिसके विरुद्ध 20 नवंबर 2025 को औषधि निरीक्षक श्रीकांत ने एफआईआर दर्ज कराया था। मामले में न्यायालय के आदेश पर सोनवा पुलिस ने बीएनएसएस के तहत कुर्की की कार्रवाई की है। 

थानाध्यक्ष सोनवा विशुनदेव पाण्डेय ने बताया कि आरोपी के कुर्क वाहनों को कुल कीमत 28 लाख रुपये है। जबकि बैंक में जमा पांच लाख 85 हजार 407 रुपये फ्रीज किया गया है। 

यह भी पढ़ेंः Shravasti Accident News: मकान निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, पत्थर के नीचे दबकर मजदूर की मौत, दूसरा गंभीर घायल

संबंधित समाचार