रिश्वत लेते उपनिदेशक और चकबंदी कानूनगो रंगे हाथों गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Virendra Pandey
On

लखनऊ, अमृत विचार : उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्थान मुरादाबाद के उपनिदेशक और जौनपुर के चकबंदी कानूनगो को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

पहली कार्रवाई सतर्कता अधिष्ठान की बरेली इकाई द्वारा की गई। यहां पर शिकायतकर्ता ने अंतग्रहीत किए गए बीज का सत्यापन एं टैग देने के एवज में 10 हजार रुपए रिश्वत की मांग उत्तर प्रदेश बीज प्रमाणीकरण संस्था मुरादाबाद रूप सिंह द्वारा की गई थी।

शिकायतकर्ता की शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान द्वारा ट्रैपिंग की गई और रिश्वत लेते रूप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं दूसरी कार्रवाई जौनपुर में शिकायतकर्ता मानसिंह की शिकायत पर की गई। 

यहां पर चकबंदी कानूनगो तहसील शाहगंज ने दाखिल आपत्ति पर रपोर्ट लगाने के एवज में 1 0 हजार रुपए की मांग की थी। इस दौरान ट्रैपिंग की गई और चकबंदी कानूनगो अनिल कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।

संबंधित समाचार