Ravneet Singh's Resignation: मोदी कैबिनेट से रवनीत सिंह का इस्तीफा, छोड़ा रेल और खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री का पद
नई दिल्ली, अमृत विचार : रेल और खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री रवनीत सिंह ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया दे दिया है, राष्ट्रपति ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक रवनीत सिंह बिट्टू का राज्यसभा कार्यकाल 21 जून को समाप्त हो गया था।
राष्ट्रपति भवन के अनुसार, "राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री की सलाह पर केंद्रीय मंत्रिपरिषद से रवनीत सिंह बिट्टू का त्यागपत्र तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है।" ऐसी अटकलें हैं कि भारतीय जनता पार्टी उन्हें पंजाब में अगले साल के शुरू में होने वाले विधानसभा चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकती है। वह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं जिनकी आतंकवादियों ने हत्या कर दी थी।
यह भी पढ़ें : नीट पेपर लीक : एनटीए ने 47 अधिकारियों को किया बर्खास्त, कानूनी और आपराधिक कार्रवाई की तैयारी
