चित्रकूट के स्कूल में मिड-डे मील के दौरान पागल कुत्ते का हमला, दो मासूम गंभीर घायल; जिला अस्पताल रेफर

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

प्राथमिक विद्यालय बोझ में भोजन के समय घटी घटना, घायल बच्चों के कान और गले पर गंभीर चोटें; ग्रामीणों ने आवारा कुत्तों को पकड़ने की उठाई मांग

चित्रकूट: मऊ तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत बोझ स्थित प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को मिड-डे मील के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक कथित पागल कुत्ता स्कूल परिसर में घुस आया और दो मासूम बच्चों पर हमला कर दिया। इस घटना में दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

मिड-डे मील के दौरान हुआ हमला

जानकारी के अनुसार, आंगनबाड़ी केंद्र की छात्रा जाह्नवी (5), पुत्री मोहनलाल और प्राथमिक विद्यालय के छात्र श्याम (7), पुत्र भास्कर द्विवेदी मिड-डे मील कर रहे थे। इसी दौरान एक कुत्ते ने अचानक उन पर हमला कर दिया।

हमले में जाह्नवी के कान पर गंभीर चोट आई, जबकि श्याम के गले पर गहरा घाव हुआ। विद्यालय के शिक्षकों ने तत्काल दोनों बच्चों को मऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

सूचना मिलते ही पहुंचे अधिकारी

श्याम की मां मंजू देवी ने बताया कि घटना की सूचना विद्यालय से मिलने के बाद वह तुरंत अस्पताल पहुंचीं। घटना की जानकारी मिलने पर खंड शिक्षाधिकारी कृष्ण दत्त पांडे विद्यालय पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने घायल बच्चों को जिला अस्पताल भेजने की व्यवस्था भी कराई। वहीं क्षेत्राधिकारी फहद अली ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

ग्रामीणों में दहशत, कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों का कहना है कि हमला करने वाला कुत्ता लंबे समय से गांव में घूम रहा था और इससे पहले भी कई लोगों एवं पशुओं पर हमला कर चुका है। घटना के बाद गांव और विद्यालय में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आवारा और हिंसक कुत्तों को जल्द पकड़ने तथा बच्चों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

यह भी पढ़ेंः कानपुर: व्यापारियों के विरोध के आगे झुका आवास विकास परिषद, धरने के बाद कारण बताओ नोटिस वापस लेने का आश्वासन

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Balrampur News: मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में शुरू होंगे 25 पीजी कोर्स, छात्रों को घर पर ही मिलेगी उच्च शिक्षा
Balrampur News: शिक्षक महासंघ ने सांसद को सौंपा ज्ञापन, पुरानी पेंशन बहाली और टीईटी अनिवार्यता समाप्त करने की मांग
Balrampur News : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने साधा भाजपा पर निशाना, बोले- राम मंदिर ट्रस्ट में 'कलाकारी' गौ-रक्षा के नाम पर सिर्फ ढोंग
Kanpur News : गहरे पानी में स्नान न करें.. खतरे के निशान के करीब गंगा का जलस्तर, परमट, अटल समेत कई घाटों पर लगे चेतावनी संकेतक
Barabanki News : अंतिम संस्कार के बाद प्रवाहित किए गए व्यक्ति की हुई पहचान, रेल पटरी के पास अज्ञात शव मिलने से हड़कंप