Dhanush: नेशनल अवार्ड जीतने पर धनुष और ममूटी ने मनाया जश्न, ‘ओम’ के सेट पर काटा केक

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

दिल्ली। भारतीय सिनेमा के दो दिग्गज अभिनेता धनुष और ममूटी ने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने की खुशी खास अंदाज में मनाई। दोनों सितारों ने फिल्म ‘ओम’ के सेट पर इस उपलब्धि का जश्न मनाया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

ममूटी ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वह धनुष के साथ केक काटते नजर आ रहे हैं। इस मौके पर फिल्म के निर्देशक राजकुमार पेरियासामी और संपादक आर कलैवणन भी मौजूद रहे।

ममूटी ने पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि फिल्म ‘ओम’ के सेट पर धनुष, राजकुमार पेरियासामी और आर कलैवणन के साथ राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने की खुशी का छोटा-सा जश्न मनाया। उन्होंने प्रशंसकों से मिले प्यार और शुभकामनाओं के लिए आभार भी जताया।

धनुष को ‘रायन’ के लिए मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

अभिनेता धनुष ने फिल्म ‘रायन’ के लिए सर्वश्रेष्ठ तमिल फिल्म श्रेणी में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार हासिल किया है। यह बतौर निर्देशक उनका पहला राष्ट्रीय पुरस्कार है। धनुष इससे पहले वर्ष 2011 और 2021 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की श्रेणी में राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके हैं। इसके अलावा 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में उन्हें फिल्म ‘कैप्टन मिलर’ में शानदार अभिनय के लिए विशेष उल्लेख (सर्वश्रेष्ठ अभिनेता) भी मिला।

ममूटी ने चौथी बार जीता सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का सम्मान

वहीं, मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार ममूटी ने हॉरर थ्रिलर फिल्म ‘ब्रमायुगम’ में अपने दमदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता। ममूटी इससे पहले भी वर्ष 1990, 1994 और 1999 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की श्रेणी में राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल कर चुके हैं। यह उपलब्धि उन्हें भारतीय सिनेमा के सबसे सम्मानित अभिनेताओं की सूची में और मजबूत स्थान दिलाती है। धनुष और ममूटी की यह उपलब्धि उनके प्रशंसकों के लिए गर्व का पल है और सोशल मीडिया पर दोनों कलाकारों को लगातार बधाइयां मिल रही हैं।

ये भी पढ़ें : 

फीफा जश्न के बीच चर्चा का विषय बने ट्रंप, किया स्टेज छोड़ने से इनकार, जाने क्या है पूरा मामला

 

 

 

संबंधित समाचार