आमिर खान की पूर्व पत्नी ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन, बोलीं- ‘सरकार प्रदर्शनकारियों से करे बातचीत’

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

नई दिल्ली। फिल्म निर्माता किरण राव ने अनशन कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में आवाज उठाई है। उन्होंने सरकार से अपील की है कि वह प्रदर्शनकारियों के साथ बातचीत शुरू करे और छात्रों की चिंताओं को सुने।

इंस्टाग्राम पर साझा की तस्वीर, जताई एकजुटता

किरण राव ने गुरुवार को सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर सोनम वांगचुक की तस्वीर साझा की। तस्वीर पर लिखा था- “मैं सोनम का समर्थन करती हूं।” इसके साथ ही उन्होंने वांगचुक और अन्य प्रदर्शनकारियों के प्रति अपनी एकजुटता जाहिर की।

‘19 दिन बाद भी चुप्पी दुखद’

किरण राव ने अपनी पोस्ट में कहा कि अनशन के 19 दिन बाद भी जिस तरह की चुप्पी दिखाई दे रही है, वह बेहद दुखद है। उन्होंने लिखा कि छात्रों के अधिकारों के लिए आवाज उठा रहे सोनम वांगचुक, अभिजीत दीपके, कॉजपा और देश के अन्य नागरिकों के साथ वह खड़ी हैं। उन्होंने भूख हड़ताल कर रहे सोनम वांगचुक, नेहा, मनीष, अमीन और अन्य लोगों के प्रयासों को सलाम करते हुए कहा कि हर नागरिक की आवाज मायने रखती है।

सरकार से बातचीत की अपील

किरण राव ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्या होना चाहिए कि सत्ता में बैठे लोग जनता की बात सुनें। उन्होंने इसे चिंताजनक बताते हुए कहा कि सरकार को प्रदर्शनकारियों से संवाद करना चाहिए, छात्रों की परेशानियों को समझना चाहिए और इस गतिरोध को खत्म करने की दिशा में कदम उठाने चाहिए।

सोनम वांगचुक क्यों कर रहे हैं अनशन?

सोनम वांगचुक 28 जून से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं। वह नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे विरोध प्रदर्शन से जुड़े हैं। उनके समर्थन में कई लोग आवाज उठा रहे हैं। किरण राव की इस अपील के बाद यह मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है और सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

ये भी पढ़ें : 
Raka : 7 महीने की प्रेग्नेंसी में भी नहीं रुकीं दीपिका पादुकोण, 'राका' के कठिन एक्शन सीक्वेंस किए पूरे

संबंधित समाचार