Raka : 7 महीने की प्रेग्नेंसी में भी नहीं रुकीं दीपिका पादुकोण, 'राका' के कठिन एक्शन सीक्वेंस किए पूरे

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपनी आगामी फिल्म 'राका' को लेकर लगातार चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका ने गर्भावस्था के सातवें महीने में भी फिल्म के चुनौतीपूर्ण एक्शन सीक्वेंस पूरे कर अपनी पेशेवर प्रतिबद्धता की मिसाल पेश की है। बताया जा रहा है कि दीपिका इन दिनों निर्देशक एटली की साइंस-फिक्शन फैंटेसी एक्शन फिल्म 'राका' की शूटिंग में व्यस्त हैं। वह निर्धारित आठ घंटे की कार्य अवधि के भीतर नियमित रूप से शूटिंग कर रही हैं और मैटरनिटी ब्रेक पर जाने से पहले अपने हिस्से की महत्वपूर्ण शूटिंग पूरी करने में जुटी हैं।

प्रेग्नेंसी में भी पूरे किए कठिन एक्शन सीन

रिपोर्ट्स के अनुसार, दीपिका ने सात महीने की प्रेग्नेंसी के दौरान भी कई शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण एक्शन सीक्वेंस और नाइट शिफ्ट की शूटिंग पूरी की। फिल्म की टीम ने उनके समर्पण, अनुशासन और कार्यशैली की जमकर सराहना की है। फिल्म से जुड़े एक सदस्य के मुताबिक, दीपिका ने मैटरनिटी ब्रेक से पहले अपने हिस्से की शूटिंग पूरी करने का संकल्प लिया था। कई एक्शन सीन काफी कठिन और थकाने वाले थे, लेकिन उन्होंने सभी चुनौतियों का मजबूती से सामना किया।

टीम ने बताया प्रेरणादायक

फिल्म की टीम का कहना है कि सेट पर दीपिका का समर्पण और पेशेवर रवैया पूरी यूनिट के लिए प्रेरणादायक रहा। उन्होंने हर सीन को पूरी मेहनत और गंभीरता के साथ पूरा किया।

अल्लू अर्जुन के साथ आएंगी नजर

'राका' में दीपिका पादुकोण के साथ दक्षिण भारतीय सुपरस्टार अल्लू अर्जुन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। निर्देशक एटली की यह पैन इंडिया फिल्म बड़े स्तर पर तैयार की जा रही है, जिसमें हाई-एंड विजुअल इफेक्ट्स और दमदार एक्शन देखने को मिलेगा। फिल्म को 2027 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक माना जा रहा है। वहीं, अपनी गर्भावस्था के दौरान भी काम के प्रति दीपिका पादुकोण का समर्पण फिल्म इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

ये भी पढ़ें : 
रथ यात्रा के बीच एनिमेटेड फिल्म ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ पर ब्रेक, हाईकोर्ट ने रिलीज पर लगाई रोक

संबंधित समाचार