फीफा जश्न के बीच चर्चा का विषय बने ट्रंप, किया स्टेज छोड़ने से इनकार, जाने क्या है पूरा मामला
दिल्ली। स्पेन की विश्व कप जीत के जश्न के दौरान एक ऐसा वाकया हुआ। जिसने ट्रॉफी समारोह के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बटोरीं। पदक वितरण समारोह के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कुछ देर तक विजेता टीम के साथ पोडियम पर ही खड़े रहे। इसके बाद फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने उन्हें इशारे से एक ओर होने के लिए कहा। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
जानकारी के अनुसार, स्पेन के विश्व कप जीतने के बाद ट्रंप और फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो खिलाड़ियों को पदक और ट्रॉफी प्रदान करने के लिए मंच पर मौजूद थे। जब स्पेन के कप्तान रोड्री और उनके साथी पारंपरिक अंदाज में ट्रॉफी उठाने के लिए एकत्र हुए, तब ट्रंप कुछ क्षण तक पोडियम के बीच में ही खड़े रहे।
सोशल मीडिया पर वायरल ट्रंप का वीडियो
टेलीविजन प्रसारण में देखा गया कि इन्फेंटिनो ने ट्रंप को इशारे से एक ओर होने का अनुरोध किया, जिसके बाद खिलाड़ियों ने ट्रॉफी उठाकर अपनी ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया। यह छोटा-सा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इस वीडियो को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कई यूजर्स ने इसे समारोह का अप्रत्याशित और दिलचस्प पल बताया, जबकि कुछ लोगों ने ट्रंप की मौजूदगी और उनके पोडियम पर रुकने को लेकर टिप्पणी की।
दर्शोकों के बना चर्चा का विषय
इससे पहले, जब ट्रंप फीफा अध्यक्ष के साथ मैदान पर पदक वितरण के लिए पहुंचे, तब स्टेडियम में मौजूद दर्शकों की ओर से मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। कुछ दर्शकों ने उनका स्वागत किया, जबकि कुछ हिस्सों से नापसंदगी जताने वाली आवाजें भी सुनाई दीं। ट्रॉफी समारोह का यह छोटा-सा पल अब दुनिया भर में चर्चा का विषय बना हुआ है और सोशल मीडिया पर लगातार शेयर किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें :
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस चौथी बार बने पिता, 150 साल बाद पदस्थ उपराष्ट्रपति के घर गूंजी किलकारी
