ब्रिटेन पीएम बर्नहम को पीएम मोदी ने भेजा बधाई संदेश, जानिए दोनों देशों के रिश्तों को लेकर क्या बोले मोदी  

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री के रुप में कार्यभार संभालने पर एंडी बर्नहम को बधाई दी और भरोसा जताया कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध और मजबूत होंगे और व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और बढ़ाने के लिए भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया।

भारत-ब्रिटेन के बीच रिश्तों का किया जिक्र 

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में भारत और ब्रिटेन के बीच गहरे संबंधों का जिक्र किया, जो साझा लोकतांत्रिक मूल्यों और कई क्षेत्रों में बढ़ते सहयोग पर आधारित हैं। प्रधानमंत्री ने लिखा, "ब्रिटेन के प्रधानमंत्री का पद संभालने पर श्री एंडी बर्नहम को हार्दिक बधाई।" 

उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों के व्यापक दायरे पर जोर देते हुए कहा कि भारत और ब्रिटेन के बीच "व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, रक्षा और लोगों के बीच संबंधों" में व्यापक सहयोग है। उन्होंने इस महीने लागू हुए व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते (सीईटीए) का जिक्र करते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक समझौता द्विपक्षीय संबंधों को नई गति देगा।  उन्होंने कहा, "इस महीने सीईटीए के लागू होने के साथ, हमारी द्विपक्षीय साझेदारी और भी मजबूत मिलने वाली है।" 

प्रधानमंत्री मोदी ने भविष्य में बर्नहम के साथ मिलकर काम करने और दोनों देशों के बीच तय किए गए दीर्घकालिक विजन को आगे बढ़ाने की इच्छा जताई। श्री मोदी ने कहा, "मैं भारत-ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने और हमारे साझा 'विजन 2035' को आगे बढ़ाने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।

 

ये भी पढ़ें : 

ब्रिटेन : एंडी बर्नहैम बने ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री, शपथ के बाद जानिए क्या बोले ब्रिटेन पीएम

संबंधित समाचार