लॉर्ड्स में क्रिकेट से ज्यादा छाई कृति-जीवा की बॉन्डिंग, वायरल हुईं दिल जीतने वाली तस्वीरें
डिजिटल डेस्कः भारत और इंग्लैंड के बीच लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले के दौरान क्रिकेट के साथ-साथ स्टैंड्स में दिखा एक खास पल भी सोशल मीडिया पर छा गया। बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन और पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा धोनी के बीच हुई गर्मजोशी भरी बातचीत की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। दोनों को मैच का आनंद लेते हुए मुस्कुराकर बातें करते देखा गया, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
5.png)
स्टैंड्स में दिखा सादगी और स्टाइल का शानदार मेल
मैच के दौरान कृति सेनन ऑल-ब्लैक आउटफिट में नजर आईं, जबकि 11 वर्षीय जीवा धोनी पैंट-सूट में बेहद आकर्षक दिखीं। जीवा, एमएस धोनी और साक्षी धोनी की बेटी हैं और अपनी सादगी व सहज अंदाज के कारण अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं। लॉर्ड्स में कृति और जीवा की सहज बॉन्डिंग ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
5.png)
मैच देखने पहुंचे कई बड़े सितारे
इस हाई-प्रोफाइल मुकाबले को देखने के लिए बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियां भी लॉर्ड्स पहुंचीं। अभिनेता अक्षय कुमार और सैफ अली खान भी स्टेडियम में मौजूद रहे। सैफ के साथ उनके बड़े बेटे तैमूर अली खान भी मैच का आनंद लेते दिखाई दिए। वहीं, एमएस धोनी और साक्षी धोनी भी उसी सेक्शन में बैठे थे, जहां सैफ और तैमूर मौजूद थे। दोनों परिवारों की बातचीत और साथ में मैच देखने के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
4.png)
कबीर बहिया के साथ कृति की मौजूदगी फिर बनी चर्चा का विषय
लॉर्ड्स में कृति सेनन अपने कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ भी नजर आईं। हालांकि सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा जीवा धोनी के साथ उनकी बॉन्डिंग की रही, लेकिन कबीर बहिया के साथ लगातार दूसरे भारत-इंग्लैंड वनडे मैच में उनकी मौजूदगी ने एक बार फिर उनके रिलेशनशिप को लेकर चल रही चर्चाओं को हवा दे दी। इससे पहले दोनों को एजबेस्टन स्टेडियम में भी साथ देखा गया था, जिसकी तस्वीरें भी खूब वायरल हुई थीं।
5.png)
