Bareilly News : बरेली पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, सुस्त अफसरों की आज लगेगी क्लास

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

केशव मौर्य का बरेली दौरा, कलेक्ट्रेट में विकास परियोजनाओं में देरी पर तलब होगा जवाब

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बरेली पहुंचे हैं। वे कलेक्ट्रेट में विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था और जन शिकायतों की अहम समीक्षा करेंगे।

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को बरेली पहुंच गए हैं। सर्किट हाउस पहुंचने पर उन्होंने सबसे पहले पार्टी पदाधिकारियों और नेताओं से मुलाकात कर जमीनी हालात का जायजा लिया। इसके बाद डिप्टी सीएम कलक्ट्रेट सभागार में कानून-व्यवस्था, विकास कार्यों, राजस्व मामलों और सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की प्रगति की एक अहम समीक्षा बैठक करेंगे। इस वीवीआईपी दौरे को लेकर सुबह से ही प्रशासनिक अमले में भारी हलचल है और सभी विभाग अपने-अपने आंकड़ों की फाइलों के साथ मुस्तैद नजर आ रहे हैं।

अधूरी परियोजनाओं और शिकायतों पर तलब होगा जवाब
सूत्रों के मुताबिक, उन विकास परियोजनाओं की विशेष रूप से समीक्षा होगी जो तय समय सीमा बीत जाने के बावजूद अब तक पूरी नहीं हो सकी हैं। लक्ष्य से पीछे चल रहे विभागों के अधिकारियों से देरी का कारण पूछा जाएगा। इसके साथ ही यह भी परखा जाएगा कि योजनाओं के लिए आवंटित बजट का कितना प्रतिशत उपयोग हुआ है।

डिप्टी सीएम कार्यालय में जनवरी 2026 से अब तक प्राप्त जन शिकायतों के निस्तारण की स्थिति भी इस बैठक का एक अहम एजेंडा है। सभी विभागों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है कि कितनी शिकायतों का समय पर समाधान किया गया और कितने मामले अब भी फाइलों में धूल फांक रहे हैं।

लापरवाह अफसरों पर एक्शन की तैयारी
प्रशासनिक महकमे के सूत्रों का कहना है कि समीक्षा के दौरान यदि किसी भी विभाग की प्रगति संतोषजनक नहीं पाई गई या जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही सामने आई, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ मौके पर ही सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए जा सकते हैं। ऐसे में यह समीक्षा बैठक जिले के कई अधिकारियों के लिए किसी बड़ी परीक्षा से कम नहीं मानी जा रही है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

CJP Protest: देश के नेतृत्व पर बरसे नसीरुद्दीन शाह: 'अज्ञानी रहनुमा पूरे मुल्क को अयोग्य और बेरहम बनाना चाहता है'
Prayagraj News : प्रयागराज में आवारा कुत्तों का आतंक, एक सप्ताह में दर्जनभर लोगों पर हमला, ग्रामीणों में दहशत
गुप्त नवरात्र में मां पाटेश्वरी के दरबार पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
भारत-जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से जुड़ा बड़ा ऐलान, 'InsuranceDekho' बना ऑन-एयर ब्रॉडकास्ट स्पॉन्सर; सौरव गांगुली होंगे ब्रांड एंबेसडर
Jauhar University : जौहर यूनिवर्सिटी विवाद पर शशि थरूर का बड़ा बयान, कहा- इमारतें गिराने का फैसला विवेकहीन, सरकार दूसरा रास्ता अपनाए