FIFA World Cup 2026: जीत के बाद मैदान पर रोमांटिक पल, लामिन यमाल और इनेस का Kiss Video हुआ वायरल
वर्ल्ड कप जीत के जश्न के बीच स्पेन के स्टार लामिन यमाल का रोमांटिक अंदाज चर्चा में, गर्लफ्रेंड इनेस गार्सिया सैंटोस के साथ वीडियो ने बटोरी सुर्खियां
2026 फीफा वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद स्पेन की टीम दुनिया भर में चर्चा का केंद्र बनी हुई है। डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना को फाइनल में 1-0 से हराकर स्पेन ने दूसरी बार विश्व कप ट्रॉफी अपने नाम की। इसी जश्न के बीच स्पेन के 19 वर्षीय स्टार खिलाड़ी लामिन यमाल और उनकी गर्लफ्रेंड इनेस गार्सिया सैंटोस का एक रोमांटिक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मैदान पर दिखा रोमांटिक पल, कैमरे में कैद हुआ वीडियो
फाइनल मुकाबले के बाद पूरा स्टेडियम स्पेन की जीत का जश्न मना रहा था। इसी दौरान लामिन यमाल अपनी गर्लफ्रेंड इनेस गार्सिया सैंटोस के साथ मैदान पर बैठे नजर आए। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक फोटोग्राफर यमाल की तस्वीरें ले रहा होता है, तभी इनेस उनके पास आती हैं और उन्हें किस कर देती हैं। इस अप्रत्याशित पल के बाद फोटोग्राफर भी वहां से हट जाता है। यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से शेयर किया जा रहा है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं।
https://twitter.com/CinemaSporty/status/2079131497622278497?s=20
कौन हैं इनेस गार्सिया सैंटोस?
लामिन यमाल की गर्लफ्रेंड इनेस गार्सिया सैंटोस स्पेन की मशहूर फैशन, ब्यूटी और लाइफस्टाइल इन्फ्लुएंसर हैं। वह स्पेन के सेविला शहर की रहने वाली हैं। दोनों ने मई 2026 में एफसी बार्सिलोना के एक कार्यक्रम के दौरान अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। इनेस सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय हैं और इंस्टाग्राम पर उनके 20 लाख (2 मिलियन) से अधिक फॉलोअर्स हैं।
https://www.instagram.com/p/Da_udepNbp4/?utm_source=ig_web_button_share_sheet
स्पेन ने रचा नया इतिहास
स्पेन ने फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर पुरुष फुटबॉल विश्व कप का अपना दूसरा खिताब जीता। इससे पहले स्पेन ने वर्ष 2010 में नीदरलैंड्स को हराकर पहली बार विश्व कप ट्रॉफी जीती थी। वहीं, 2023 में स्पेन की महिला टीम भी फीफा महिला विश्व कप जीत चुकी है। अब पुरुष टीम की इस जीत के साथ स्पेन ने विश्व फुटबॉल में अपनी मजबूत स्थिति फिर साबित कर दी है।
यह भी पढ़ेंः World Cup Champion Spain: मैड्रिड में होगा शाही स्वागत, विजय परेड में उमड़ेगा लाखों फैंस का सैलाब
