FIFA World Cup 2026 Final: भारत में कब, कितने बजे और कहां देखें अर्जेंटीना vs स्पेन का महामुकाबला? जानें फ्री लाइव स्ट्रीमिंग और पूरी डिटेल
न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में विश्व कप 2026 का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना और लामिन यामाल की स्पेन आमने-सामने होंगी। भारतीय दर्शकों के लिए मैच की टाइमिंग, लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी।
FIFA World Cup 2026 Final: फुटबॉल प्रेमियों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। फीफा विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला अर्जेंटीना और स्पेन के बीच खेला जाएगा। न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में होने वाला यह मुकाबला नए विश्व चैंपियन का फैसला करेगा। सेमीफाइनल में अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को 2-1 से और स्पेन ने फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई है।
दुनियाभर के प्रशंसकों की तरह भारतीय फैंस की भी नजरें लियोनेल मेसी और लामिन यामाल पर रहेंगी, जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट में अपनी टीमों के लिए शानदार प्रदर्शन किया है।
भारत में कब और कितने बजे शुरू होगा मैच?
फाइनल मुकाबला अमेरिका के न्यू जर्सी स्थित मेटलाइफ स्टेडियम में खेला जाएगा। स्थानीय समयानुसार मैच 19 जुलाई (रविवार) दोपहर 3:00 बजे शुरू होगा।
भारत और न्यू जर्सी के समय में 9 घंटे 30 मिनट का अंतर है। ऐसे में भारतीय दर्शक यह मुकाबला 20 जुलाई (सोमवार) रात 12:30 बजे (IST) से लाइव देख सकेंगे।
कहां देखें फ्री में लाइव मैच?
भारत में अर्जेंटीना बनाम स्पेन फाइनल का टीवी प्रसारण ZEE नेटवर्क के यूनाइट8 स्पोर्ट्स चैनलों पर किया जाएगा। ऑनलाइन दर्शक ZEE5 ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे।
इसके अलावा DD Sports पर भी इस मुकाबले का सीधा प्रसारण उपलब्ध रहेगा। DD Free Dish और कई DTH प्लेटफॉर्म के दर्शक इस मैच का आनंद मुफ्त में ले सकते हैं। जियो टीवी जैसे कुछ प्लेटफॉर्म पर भी DD Sports उपलब्ध रहेगा।
मेसी और यामाल पर रहेंगी सभी की नजरें
अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी टूर्नामेंट में अब तक 8 गोल कर चुके हैं और गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे हैं।
वहीं स्पेन के युवा स्टार लामिन यामाल ने अब तक 6 गोल किए हैं और टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। फाइनल में दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर पूरी दुनिया की नजर रहेगी।
सबसे ज्यादा बार विश्व कप फाइनल खेलने वाली टीमें
जर्मनी – 8 बार
अर्जेंटीना – 7 बार
ब्राजील – 7 बार
इटली – 6 बार
फ्रांस – 4 बार
नीदरलैंड्स – 3 बार
स्पेन, उरुग्वे, हंगरी और चेकोस्लोवाकिया – 2-2 बार
जीत के साथ अर्जेंटीना रच सकती है इतिहास
अर्जेंटीना अब तक 1978, 1986 और 2022 में विश्व कप खिताब जीत चुकी है। यदि टीम इस बार भी ट्रॉफी जीतती है तो लगातार दो विश्व कप जीतने वाली ब्राजील (1958 और 1962) के बाद दूसरी टीम बन जाएगी।
वहीं स्पेन दूसरी बार विश्व कप ट्रॉफी जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी। स्पेन ने अपना पहला विश्व कप खिताब 2010 में जीता था।
फाइनल तक दोनों टीमों का सफर
अर्जेंटीना
- अल्जीरिया को 3-0 से हराया
- ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
- जॉर्डन को 3-1 से हराया
- राउंड ऑफ 32 में केप वर्डे को 3-2 से हराया
- प्री-क्वार्टर फाइनल में मिस्र को 3-2 से हराया
- क्वार्टर फाइनल में स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराया
- सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराया
स्पेन
- केप वर्डे से 0-0 से ड्रॉ
- सऊदी अरब को 4-0 से हराया
- उरुग्वे को 1-0 से हराया
- राउंड ऑफ 32 में ऑस्ट्रिया को 3-0 से हराया
- प्री-क्वार्टर फाइनल में पुर्तगाल को 1-0 से हराया
- क्वार्टर फाइनल में बेल्जियम को 2-1 से हराया
- सेमीफाइनल में फ्रांस को 2-0 से हराया
