करंट अफेयर्स
हाल ही में भारतीय नौसेना ने मुंबई स्थित नौसैनिक डॉकयार्ड में निस्तार श्रेणी के दूसरे डाइविंग सपोर्ट वेसल (DSV) INS निपुण को नौसेना में शामिल किया। INS निपुण का डिजाइन और निर्माण हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड, विशाखापत्तनम ने किया है, जो जटिल विशेषज्ञ नौसैनिक प्लेटफॉर्म के स्वदेशी निर्माण की क्षमता को दर्शाता है।
हाल ही में भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी अभय सिंह ने मलेशिया के सेरेम्बन में आयोजित तुआंकू मुहरिज ट्रॉफी 2026 का पुरुष एकल खिताब जीता। उन्होंने PSA चैलेंजर टूर-15 के फाइनल में हांगकांग के हेनरी लेउंग को 3–2 से हराया। यह उनका 13वां PSA टूर खिताब और वर्ष 2026 का दूसरा खिताब था।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश स्टार्टअप मिशन पोर्टल तथा उत्तर प्रदेश स्टार्टअप नीति-2026 का शुभारंभ किया। राज्य में 24,000 से अधिक स्टार्टअप हैं, जिनमें 8 यूनिकॉर्न शामिल हैं। 107 स्टार्टअप को ₹3.42 करोड़ से अधिक की प्रोत्साहन राशि वितरित की गई।
भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञाननंद ग्रैंड चेस टूर जीतने वाले पहले भारतीय बने। अमेरिका के सेंट लुईस में आयोजित फाइनल में प्रज्ञाननंद ने गत विजेता फैबियानो कारुआना को 15–13 से हराया।
हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर लेक ओंटारियो का नाम बदलकर ‘लेक अमेरिका करने का निर्देश दिया। कार्यकारी आदेश में अमेरिकी गृह विभाग को नाम परिवर्तन लागू करने का निर्देश दिया गया है। लेक ओंटारियो उत्तरी अमेरिका की पांच ग्रेट लेक्स में से एक है।
