कानपुर में जन्माष्टमी की धूम : जेके मंदिर में गूंजे वेद मंत्र, इस्कॉन में शंख अभिषेक से हुआ महोत्सव का शुभारंभ, नृत्य-संगीत ने मोहा मन

Amrit Vichar Network
On

कार्यक्रम की शुरुआत शाम पांच बजे मंदिर गुरुकुल के विद्यार्थियों के वेद पाठ से हुई

कानपुर के जेके मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव के पहले दिन धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। वहीं सिंहपुर इस्कॉन मंदिर में 50 से अधिक परिवारों ने शंख अभिषेक किया। इस वर्ष करीब 400 कलाकार विभिन्न प्रस्तुतियों से कृष्ण भक्ति का संदेश देंगे।

कानपुर, अमृत विचार। कमला नगर स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर (जेके मंदिर) में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के पहले दिन धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से पहले की कथा के विभिन्न प्रसंगों को कलाकारों ने मंच पर जीवंत किया। वैदिक मंत्रोच्चार, नृत्य और संगीत से मंदिर परिसर देर शाम तक कृष्ण भक्ति में डूबा रहा।

3

कार्यक्रम की शुरुआत शाम पांच बजे मंदिर गुरुकुल के विद्यार्थियों के वेद पाठ से हुई। वैदिक मंत्रों की गूंज से पूरा परिसर आध्यात्मिक वातावरण में सराबोर हो गया। इसके बाद कलाकुंज ग्रुप के कलाकारों ने देवकी-वसुदेव विवाह और भगवान श्रीकृष्ण के अवतरण की भविष्यवाणी के प्रसंग का भावपूर्ण मंचन किया। प्रस्तुति के दौरान श्रद्धालु कृष्ण भक्ति में लीन नजर आए।

6

शाम 6:45 बजे रिदम ग्रुप ने नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए श्रीकृष्ण की दिव्य कथा के विभिन्न प्रसंगों को साकार किया। इसके बाद रात आठ बजे वैदिक स्कूल ऑफ डांस एंड म्यूजिक की ओर से विशेष सांस्कृतिक एवं संगीतमय कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। भक्ति गीतों और नृत्य की प्रस्तुतियों ने मंदिर परिसर को कृष्णमय कर दिया।

6

इस्कॉन मंदिर में शंख अभिषेक से जन्माष्टमी महोत्सव का शुभारंभ

सिंहपुर स्थित इस्कॉन मंदिर में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। यहां शंख अभिषेक के साथ उत्सव की शुरुआत की गई। 50 से अधिक परिवारों ने दक्षिणमुखी शंख से भगवान श्रीकृष्ण का अभिषेक किया।

6

अभिषेक में शामिल श्रद्धालुओं को बाद में वही विशेष शंख उपहार के रूप में प्रदान किया गया। मंदिर परिसर को जन्माष्टमी के लिए आकर्षक ढंग से सजाया गया है। देश-विदेश से मंगाए गए फूलों से सजे मंदिर में रत्नजड़ित विशेष पोशाक में भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

63

इस वर्ष जन्माष्टमी महोत्सव में करीब 400 कलाकार नृत्य, संगीत, भजन, संकीर्तन और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से श्रीकृष्ण की लीलाओं और भक्ति का संदेश देंगे। मंदिर में होने वाले विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें:- Janmashtami 2026 : श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर राम कृष्ण मठ समेत लखनऊ के इन मंदिरों में सजेगी भव्य झांकी, यहां आधी रात को उछाले जाएंगे मखाने और दही

 

संबंधित समाचार