Pilibhit News : ग्राम प्रशासक ने जहर खाकर दी जान, आठ दिन पहले दर्ज हुई थी हमला करने की एफआईआर..प्रताड़ित करने का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

परिजनों ने लगाया प्रताड़ित करने का आरोप, गांव पहुंचे विधायक और SDM

पीलीभीत के बिलसंडा क्षेत्र में खुद पर दर्ज एफआईआर से परेशान एक ग्राम प्रशासक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

बिलसंडा, अमृत विचार। खुद पर दर्ज हुई मारपीट की एफआईआर के पांच दिन बाद ग्राम प्रशासक ने जहरीला पदार्थ खा लिया और इलाज के दौरान बरेली में उसकी मौत हो गई।  बरेली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।  परिजन ने खुदकुशी के पीछे प्रताड़ित किए जाने को वजह बताया है।  विधायक, एसडीएम और सीओ ने गांव पहुंचकर मृतक के परिजन से मुलाकात कर जानकारी की। साथ ही निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन भी दिया है।

बता दें कि क्षेत्र के ग्राम आजमपुर बरखेड़ा के रहने वाले हरीश कुमार की ओर से 26 अगस्त को ग्राम प्रशासक नरेंद्र वर्मा (40) पुत्र ठाकुरप्रसाद , उनके भाई अमित कुमार और संजीव कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आरोप था कि आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए हमला कर मारपीट की।  पुलिस मामले की विवेचना कर रही थी। इधर, 31 अगस्त को मारपीट के मामले में आरोपी ग्राम प्रशासक नरेंद्र वर्मा ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत गंभीर होने पर उन्हें बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां गुरुवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

बरेली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन के सुपुर्द कर दिया। देर शाम शव घर पहुंचा तो चीख पुकार मच गई। वहीं, परिजन ने प्रधान के खुदकुशी करने के पीछे प्रताड़ना को वजह बताया। जिसमें पूर्व में दर्ज की गई एफआईआर के साथ ही उसके बाद पुलिस के स्तर से प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया गया।  परिजन इस मामले में कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दे रहे हैं।वहीं, सूचना मिलने पर बीसलपुर विधायक विवेक वर्मा, एसडीएम नागेंद्र पांडेय, सीओ राहुल पांडेय भी गांव पहुंचे और मृतक के परिवार वालों से जानकारी कर ढांढस बंधाया। काफी संख्या में लोग जमा हो गए थे और कार्रवाई की मांग कर रहे थे। जिसे लेकर तनाव की स्थिति भी बनी रही।

ये भी पढ़ें - Bareilly News : जन्माष्टमी पर रामायण मंदिर में दिखेगी अनूठी सांस्कृतिक छटा, 180 मिनट में 100 से अधिक बच्चे देंगे मनमोहक प्रस्तुति

संबंधित समाचार