तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे राजनाथ सिंह, फ्रेगरेंस पार्क का लोकार्पण और रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा का करेंगे अनावरण
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे। इस दौरान फ्रेगरेंस पार्क का लोकार्पण और रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
लखनऊ, अमृत विचार। रक्षामंत्री और सांसद राजनाथ सिंह तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे है। इस दौरान वह यूपी की राजधानी को विकास की कई बड़ी सौगातें देने जा रहे है। रक्षामंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह 28 से 30 अगस्त लखनऊ में रहेंगे। इस दौरान कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के मुताबिक 28 अगस्त को शाम 4:30 बजे राजनाथ सिंह लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे।वह सदर बाजार, न्यू गणेशगंज और महानगर क्षेत्र में शोकाकुल परिवारों से मुलाकात करेंगे। 29 अगस्त को सुबह 11:30 बजे बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।
फ्रेगरेंस पार्क का लोकार्पण
दोपहर एक बजे विशाल खंड, गोमती नगर में सीनियर सिटीजन होम भवन व शाम 4 बजे लाजपत नगर चौराहे पर फ्रेगरेंस पार्क का लोकार्पण करेंगी। शहीदों की प्रतिमाओं का अनावरण भी करेंगे। शाम 6:05 बजे वह कालिदास मार्ग स्थित आवास पहुंचेंगे।
मन की बात कार्यक्रम में होंगे शामिल
30 अगस्त को सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का श्रवण करेंगे। कैंट क्षेत्र में विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। 12:30 बजे दुबग्गा-सीतापुर रोड बाईपास स्थित प्रेरणा स्थल के निकट रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। शाम चार बजे होटल ताज में पीएम-सेतू कार्यशाला में हिस्सा लेंगे।
