Raksha Bandhan 2026 : रक्षाबंधन पर पीएम मोदी ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं, बोले- 'अटूट बनी रहे स्नेह और विश्वास की डोर'
नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को लोगों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और कामना की कि यह त्योहार सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता लेकर आए। रक्षाबंधन हिंदुओं का प्रमुख त्योहार है, जो भाई-बहन के प्रेम और आपसी स्नेह के रिश्ते को समर्पित है।
इस अवसर पर बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रंग-बिरंगी राखी बांधती हैं जो भाई की सुख-समृद्धि और कुशलता की कामना का प्रतीक होती है।
इसके बदले भाई बहनों को उपहार देते हैं और हर परिस्थिति में उनकी रक्षा करने का संकल्प लेते हैं। मोदी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''रक्षाबंधन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में खुशहाली, समृद्धि और सफलता लेकर आए।'' मोदी ने कहा, ''स्नेह, अपनत्व और आपसी विश्वास की डोर सदैव अटूट बनी रहे, यही कामना है।''
