Bareilly News : बरेली में जुलूस-ए-मुहम्मदी में शामिल 11 डीजे सीज, उलमा की अनसुनी के बाद पुलिस की सख्ती
दरगाह आला हजरत और मदरसा जामियातुर्रजा के लिए रवाना हुए थे ये जुलूस
बरेली पुलिस ने 11 डीजे को वाहनों के साथ सीज कर दिया है। ये डीजे मथुरापुर स्थित मदरसा जामियातुर्रजा और दरगाह आला हजरत तक जाने वाले जुलूस में शामिल हुए थे। इसमें 7 डीजे सीबीगंज क्षेत्र के हैं, जो जुलूस का हिस्सा बनकर मदरसा जामियार्तुरजा पहुंचे थे। जबकि 5 डीजे अंजुमन खुद्दामे रसूल के नेतृत्व में कोहाड़ापीर से निकाले गए जुलूस में शामिल हुए थे।
अमृत विचार : जश्ने-ईद मिलादुन्नबी के मौके पर बरेली में निकाले गए जुलूस-ए-मुहम्मदी में शामिल डीजे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। पुलिस ने 11 डीजे को वाहनों के साथ सीज कर दिया है। ये डीजे मथुरापुर स्थित मदरसा जामियातुर्रजा और दरगाह आला हजरत तक जाने वाले जुलूस में शामिल हुए थे। इसमें 7 डीजे सीबीगंज क्षेत्र के हैं, जो जुलूस का हिस्सा बनकर मदरसा जामियार्तुरजा पहुंचे थे। जबकि 4 डीजे अंजुमन खुद्दामे रसूल के नेतृत्व में कोहाड़ापीर से निकाले गए जुलूस में शामिल हुए थे।
यह जुलूस दरगाह आला हजरत के प्रमुख की सरपरस्ती में निकाला गया था। सनद रहे कि दरगाह आला हजरत, उलमा और जुलूस का नेतृत्व करने वाली अंजुमनों की ओर से पिछले कई सालों से लगातार यह अपील की जाती रही कि जुलूस में डीजे लेकन न आएं। डीजे वाली अंजुमनों को जुलूस में शामिल नहीं किया जाएगा। लेकिन इसके बावजूद कुछ अति-उत्साही लोग डीजे के शोर पर उधम काटना बंद नहीं कर रहे हैं।
बरेली में ईद मिलादुन्नबी के जश्न में डीजे पर झूम रहे युवाओं को पुलिस ने कार्यक्रम के दौरान तो नहीं रोक, लेकिन जैसे ही जुलूस खत्म हुआ। डीजे संचालकों को तलब करके पुलिस ने उनके डीजे रास्ते में ही रोक लिए। सभी थाने ले जाकर खड़े कर दिए और आयोजकों से डीजे की अनुमति पत्र मांगे गए। पुलिस ने यहां वाहनों को मॉडिफाइ करने समेत विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की है।
उलमा नहीं पुलिस की मानेंगे
बरेली शहर के जुलूसों में जिस तरह से डीजे का शोर बढ़ रहा है। उस पर कई बार उलमा की चिंता सामने आ चुकी है। यहां तक कि दरगाह से जुड़े बुजुर्ग कई बार जुलूसों से नाराज होकर भी जा चुके हैं। सिर्फ इस बात पर कि रोक के बावजूद डीजे लाना बंद नहीं किए गए। शायद उलमा और दरगाह के जिम्मेदारों की अनसुनी करने वाले लोग अब पुलिस की सख्ती के बाद डीजे का चलन छोड़ेंगे।
क्या बोले एसपी सिटी
एसपी सिटी मानुष पारीक ने कि बताया जुलूस के दौरान निर्धारित ध्वनि मानकों और प्रशासन के आदेशों के विपरीत तेज आवाज में डीजे बजाने पर कुल 11 डीजे जब्त किए गए हैं, जिनमें चार किला में 7 सीबीगंज थाने की पुलिस ने पकड़े हैं। डीजे के साथ ही वाहनों को भी सीज किया गया है।
इसे भी पढ़ें-हाथ नहीं तो क्या हुआ, पैरों से भाई को बांधी राखी, भाई-बहन का भावुक करने वाला वीडियो वायरल
