जन्माष्टमी पर बारिश का साया : पोशाक और झूलों के बाजार पड़े ठंडे, दुकानों से खरीदार गायब

Amrit Vichar Network
Edited By Virendra Pandey
On

सीतापुर, अमृत विचार : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर शहर के बाजार सज चुके हैं, लेकिन पिछले कई दिनों से हो रही बारिश का असर बाजार की खरीदारी पर देखने को मिला। उधर, पीएसी वाहिनियों में जवान मंदिरों में सजावट और रंगरोगन करते मिले। दिन में रुक-रुक कर हुई तेज बारिश के कारण लालबाग बाजार में अपेक्षाकृत सन्नाटा पसरा मिला।

श्रीकृष्ण भगवान

दुकानें भगवान श्रीकृष्ण की पोशाक, मुकुट, बांसुरी, मोरपंख, झूले और शृंगार सामग्री से सजी थीं, लेकिन ग्राहकों की आवाजाही कम होने से दुकानदार मायूस दिखे। व्यापारी दिनेश, रामकिशोर, सूरज, पप्पू आदि का कहना है कि पिछले साल की तुलना में इस बार बिक्री न के बराबर है। 

हजार रुपये तक बिक रहीं लड्डू गोपाल की पोशाकें

बाजार में लड्डू गोपाल के साधारण वस्त्र 35 रुपये से शुरू होकर डिजाइनर पोशाकें 700 रुपये से 1000 रुपये तक बिक रही हैं। वहीं, धातु के झूले 100 से लेकर 1500 रुपये तक की रेंज में हैं।

सज गए मंदिर

शहर के प्रमुख मंदिरों और पुलिस लाइन स्थित मंदिर में जन्माष्टमी की तैयारियां जोरों पर दिखीं। द्वितीय, 11वीं और 27वीं वाहिनी में मंदिरों को सजाने के लिए जवान मुस्तैद रहे।

यह भी पढ़ें : कानपुर : अष्टमी तिथि के साथ रोहिणी नक्षत्र के दुर्लभ संयोग में मनाया जायेगा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

शिक्षकों के लिए उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक का बड़ा ऐलान : मुफ्त मिलेगा 1.10 करोड़ का एक्सीडेंटल बीमा
Barabanki News : हर्षोल्लास से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, मटकी फोड़ में टैगोर हाउस प्रथम, देखें तस्वीरें
Pilibhit News : ग्राम प्रशासक ने जहर खाकर दी जान, आठ दिन पहले दर्ज हुई थी हमला करने की एफआईआर..प्रताड़ित करने का आरोप
Bareilly News : जन्माष्टमी पर रामायण मंदिर में दिखेगी अनूठी सांस्कृतिक छटा, 180 मिनट में 100 से अधिक बच्चे देंगे मनमोहक प्रस्तुति
Bahraich News : सिरकुंडा तालाब में नहाने गए दो मासूम गहरे पानी में डूबे, कई घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग; गांव में मचा कोहराम